return to news
  1. ₹711 करोड़ की डील! एंबेसी डेवलपमेंट्स ने जुहू में बेचा पूरा रेजिडेंशियल टावर, शेयरों में एक्शन

मार्केट न्यूज़

₹711 करोड़ की डील! एंबेसी डेवलपमेंट्स ने जुहू में बेचा पूरा रेजिडेंशियल टावर, शेयरों में एक्शन

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड September 22, 2026, 09:19 IST

सारांश

इस 711 करोड़ रुपये के MoU से एंबेसी डेवलपमेंट्स के लग्जरी रेजिडेंशियल सेगमेंट में बढ़ते फोकस की झलक मिलती है। खास तौर पर मुंबई जैसे प्रीमियम बाजार में इतनी बड़ी सिंगल रेजिडेंशियल ट्रांजैक्शन कंपनी के रेजिडेंशियल पोर्टफोलियो के लिए अहम है।

शेयर सूची

एंबेसी डेवलपमेंट्स

एंबेसी डेवलपमेंट्स के शेयरों में आज दिखी तेजी, जानें वहज (Photo: Shutterstock)

रियल एस्टेट कंपनी एंबेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड ने मुंबई के जुहू स्थित अपने लग्जरी प्रोजेक्ट एंबेसी टेराजा में एक पूरे रेजिडेंशियल टावर की बिक्री के लिए Memorandum of Understanding (MoU) साइन किया है। यह टावर एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश ठक्कर खरीदेंगे। कंपनी के मुताबिक, इस डील की वैल्यू करीब 711 करोड़ रुपये है और इसे देश की सबसे बड़ी सिंगल रेजिडेंशियल यूनिट ट्रांजैक्शन बताया गया है। इस डील का असर आज एंबेसी डेवलपमेंट्स के शेयरों पर देखने को मिल रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पूरा G+7 टावर होगा डील का हिस्सा

एंबेसी टेराजा में होने वाली इस डील में पूरा G+7 स्टोरी रेजिडेंशियल टावर शामिल है। इसका RERA कार्पेट एरिया करीब 63,000 वर्ग फीट है। यह प्रोजेक्ट मुंबई के जुहू तारा रोड पर स्थित है, जिसे शहर के प्रमुख लग्जरी रेजिडेंशियल इलाकों में गिना जाता है। कंपनी के मुताबिक, एंबेसी टेराजा करीब 2 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला लो-डेंसिटी लग्जरी डेवलपमेंट है, जिसमें लगभग 50 घर हैं।

इस पूरे प्रोजेक्ट का अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) 3,000 करोड़ रुपये से अधिक है। प्रोजेक्ट में पांच टावर हैं और हर टावर में एक रेसिडेंस पर फ्लोर का डिजाइन रखा गया है। यहां से समुद्र और शहर के पैनोरमिक व्यू , बड़े और बेहतर तरीके से प्लान किए गए लेआउट्स, इंटरनल गार्डन्स और वेलनेस व लाइफस्टाइल एमेनिटीज जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

मुंबई में एंबेसी डेवलपमेंट्स का बढ़ता फोकस

एंबेसी टेराजा के साथ कंपनी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में अपने रेजिडेंशियल पोर्टफोलियो को भी मजबूत कर रही है। कंपनी के अन्य प्रोजेक्ट्स में वर्ली का एंबेसी सिटाडेल और अलीबाग का एंबेसी सेरेनिटी शामिल हैं। इसके अलावा पनवेल में एंबेसी पार्क और थाने में एंबेसी वन भी कंपनी के ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं।

एंबेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड के बारे में

एंबेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड, जिसे पहले Equinox India Developments Limited के नाम से जाना जाता था, भारत की लिस्टेड रीयल इस्टेट कंपनियों में से एक है। कंपनी रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स पर काम करती है और इसका फोकस बेंगलुरु, मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन और नैशनल कैपिटल रीजन जैसे प्रमुख अर्बन मार्केट्स पर है। इसके अलावा कंपनी चेन्नई और इंदौर में भी मौजूद है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख