return to news
  1. Stock to Watch: Pine Labs से Pace Digitek तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है तगड़ा एक्शन

मार्केट न्यूज़

Stock to Watch: Pine Labs से Pace Digitek तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है तगड़ा एक्शन

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 22, 2026, 07:34 IST

सारांश

Waaree Energies को एक प्रमुख सोलर डेवलपर से 2 GW सोलर मॉड्यूल की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने सोमवार, 21 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, यह ऑर्डर 21 सितंबर 2026 को मिला है।

Stock Market

Share India Securities के बोर्ड ने ₹200 करोड़ तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Stock to Watch: आज 22 सितंबर को कई कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त एक्शन दिखने की उम्मीद है। इनमें Pine Labs, Waaree Energies, Garden Reach Shipbuilders, Pace Digitek और Reliable Data Services जैसी बड़ी कंपनियां शामिल है। इन कंपनियों से जुड़ी हालिया खबरों के चलते इन शेयरों में हलचल दिख सकती है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Pine Labs

Pine Labs में Mastercard Asia/Pacific अपने 4.97 करोड़ शेयर बेच सकती है। यह कंपनी में करीब 4.3% हिस्सेदारी के बराबर है। CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह बिक्री ब्लॉक डील के जरिए हो सकती है। इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹179.5 प्रति शेयर तय किया गया है।

Waaree Energies

Waaree Energies को एक प्रमुख सोलर डेवलपर से 2 GW सोलर मॉड्यूल की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने सोमवार, 21 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, यह ऑर्डर 21 सितंबर 2026 को मिला है।

Garden Reach Shipbuilders

Garden Reach Shipbuilders and Engineers (GRSE) के बोर्ड ने पश्चिम बंगाल के South 24 Parganas जिले के Raichak में ग्रीनफील्ड शिपयार्ड बनाने के लिए ₹2,896 करोड़ के कैपिटल बजट को मंजूरी दी है। नए शिपयार्ड से कंपनी की नेवल और कमर्शियल दोनों सेगमेंट में जहाज निर्माण क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Pace Digitek

Pace Digitek की सब्सिडियरी Lineage Power (LPPL) को NTPC GE Power Services (NGSL) से ₹488.46 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर Barh STPP के Battery Energy Storage System (BESS) प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिसमें NTPC के Stage I और Stage II शामिल हैं।

Share India Securities

Share India Securities के बोर्ड ने ₹200 करोड़ तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह रकम कन्वर्टिबल वारंट के प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए जुटाई जाएगी। इसके अलावा बोर्ड ने एक नई सब्सिडियरी बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। कंपनी इस प्रस्तावित सब्सिडियरी के इक्विटी शेयरों में ₹120 करोड़ तक निवेश करेगी।

Reliable Data Services

Reliable Data Services के बोर्ड ने ₹200 करोड़ तक फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल आने वाले प्रोजेक्ट्स, मौजूदा प्रोजेक्ट्स के अपग्रेड और विस्तार तथा वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

Suryoday Small Finance Bank

Suryoday Small Finance Bank ने 21 सितंबर को ₹200 करोड़ तक जुटाने की मंजूरी दी है। बैंक यह रकम Lower Tier II Non-Convertible Debentures जारी करके जुटाएगा। यह इश्यू एक सीरीज में प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर किया जाएगा।

ONGC

ONGC ने ओडिशा तट के पास Mahanadi Offshore Basin में डीपवॉटर वेल MN-DW18-1-H-D में गैस की खोज की है। कंपनी के मुताबिक, इस कुएं में 18 सितंबर को गैस मिली थी।

Lloyds Metals

Lloyds Metals and Energy ने अपने Direct Reduced Iron (DRI) प्लांट्स की क्षमता बढ़ाने के लिए ₹190 करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है। यह विस्तार महाराष्ट्र के Chandrapur जिले के Ghugus और Gadchiroli जिले के Konsari में किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, यह काम एक साल के भीतर आंतरिक संसाधनों से पूरा किया जाएगा।

Allcargo Global

Allcargo Global के LCL कार्गो वॉल्यूम में अगस्त में सालाना आधार पर 7% की गिरावट आई। कंपनी ने अगस्त में 7.11 लाख क्यूबिक मीटर LCL कार्गो संभाला, जो जुलाई के मुकाबले भी 2% कम है। कंपनी लगातार घाटे वाले शिपिंग रूट्स में कटौती कर रही है, जिससे यील्ड में सुधार हुआ है।

Lumino Industries

Lumino Industries ने पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट में 32.4% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी का मुनाफा बढ़कर ₹40 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹30 करोड़ था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख