return to news
  1. Caliber Mining IPO: माइनिंग कंपनी में आखिरी दिन जमकर लग रहा है पैसा, अब तक 59 गुना सब्सक्राइब

मार्केट न्यूज़

Caliber Mining IPO: माइनिंग कंपनी में आखिरी दिन जमकर लग रहा है पैसा, अब तक 59 गुना सब्सक्राइब

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 21, 2026, 13:22 IST

सारांश

Caliber Mining IPO: यह ₹400 करोड़ के नए शेयर और ₹50 करोड़ के ऑफर फॉर सेल (OFS) का मिश्रण है। इसका प्राइस बैंड ₹402-424 प्रति शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 35 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा, जिसके लिए ऊपरी प्राइस बैंड पर ₹14,840 का निवेश करना होगा।

Caliber Mining IPO

Caliber Mining IPO: इसका प्राइस बैंड ₹402 से ₹424 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। (Photo: Shutterstock)

Caliber Mining IPO: कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स के आईपीओ को आज 21 जुलाई को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन अब तक यह पब्लिक इश्यू 59.16 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 45,95,76,180 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 78,35,821 शेयर हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए ₹450 करोड़ जुटाने का है। इसका प्राइस बैंड ₹402 से ₹424 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Caliber Mining IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 12.85 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 188.92 गुना
  • रिटेल निवेशक- 30.01 गुना
  • टोटल- 59.16 गुना
  • (BSE, 21 Jul 2026 | 01:09:00 PM)

एंकर निवेशकों से पहले ही जुटाए थे ₹135 करोड़

IPO खुलने से पहले कंपनी ने 16 जुलाई को एंकर निवेशकों से ₹135 करोड़ जुटाए थे। इसके लिए 31.83 लाख शेयर ₹424 प्रति शेयर के भाव पर आवंटित किए गए। Quant Mutual Fund, Ashoka India Equity Investment Trust, Carnelian India Amritkaal Fund और Abakkus Four2Eight Opportunities Fund जैसे बड़े निवेशकों ने इसमें हिस्सा लिया।

IPO की डिटेल और पैसों का इस्तेमाल

यह IPO ₹400 करोड़ के नए शेयर (Fresh Issue) और ₹50 करोड़ के ऑफर फॉर सेल (OFS) का मिश्रण है। इसका प्राइस बैंड ₹402-424 प्रति शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 35 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा, जिसके लिए ऊपरी प्राइस बैंड पर ₹14,840 का निवेश करना होगा।

कंपनी ताजा इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज घटाने और कारोबार बढ़ाने में करेगी। इसमें ₹175 करोड़ कर्ज चुकाने और ₹200 करोड़ मशीनरी सहित पूंजीगत खर्च (Capex) पर खर्च किए जाएंगे। IPO का आवंटन 22 जुलाई को होने की उम्मीद है, जबकि कंपनी के शेयर 24 जुलाई को BSE और NSE पर सूचीबद्ध हो सकते हैं।

क्या करती है कंपनी?

साल 2014 में स्थापित Caliber Mining and Logistics कोयला खनन, ओवरबर्डन हटाने, सड़क परिवहन और रेल समन्वय जैसी एकीकृत सेवाएं देती है। कंपनी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में काम करती है। इसके प्रमुख ग्राहक Coal India की सहायक कंपनियां Western Coalfields और Northern Coalfields हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख