return to news
  1. अमेरिका का ईरान पर लगातार 10वीं रात हमला, क्रूड ऑयल समेत आज इन फैक्टर्स से लुढ़का शेयर बाजार

मार्केट न्यूज़

अमेरिका का ईरान पर लगातार 10वीं रात हमला, क्रूड ऑयल समेत आज इन फैक्टर्स से लुढ़का शेयर बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 21, 2026, 11:03 IST

सारांश

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर नियंत्रण की कोशिशों के बीच अमेरिका ने ईरान पर लगातार 10वीं रात हमला किया। दूसरी तरफ ईरान ने भी अमेरिका के कई ठिकानों पर हमले किए हैं।

Stock Market

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है, जिसके चलते क्रूड ऑयल का भाव ऊपर बना हुआ है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 21 जुलाई को लगातार दूसरे कारोबारी दिन कमजोरी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 295 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 77,413.40 के स्तर तक लुढ़क गया। इसके अलावा Nifty 50 भी 75 अंक गिरकर 24163.75 के लेवल पर आ गए। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है, जिसके चलते क्रूड ऑयल का भाव ऊपर बना हुआ है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की गिरावट के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-ईरान युद्ध

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर नियंत्रण की कोशिशों के बीच अमेरिका ने ईरान पर लगातार 10वीं रात हमला किया। दूसरी तरफ ईरान ने भी अमेरिका के कई ठिकानों पर हमले किए हैं।

अमेरिकी सैनिकों की जान लेने वाले हमलों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में लिखा: "जब भी ईरान किसी अमेरिकी सैनिक की जान लेगा, तो उसे इस हरकत की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी!"

कच्चे तेल में उछाल

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच क्रूड ऑयल का भाव आज भी ऊपर बना हुआ है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें $88 से $90 प्रति बैरल के आसपास है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में क्रूड ऑयल का भाव बढ़ना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। इससे भारत का आयात बिल बढ़ता है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली जुलाई महीने में लगातार जारी है। 20 जुलाई को उन्होंने 1121.04 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार पर निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है। यही वजह है कि आज बाजार में गिरावट नजर आ रही है।

IT और ऑटो समेत कई इंडेक्स लुढ़के

आज NSE पर कई सेक्टर्स में कमजोरी दिख रही है। निफ्टी IT, ऑटो, FMCG, फार्मा और PSU बैंकिंग सेक्टर्स के शेयरों में बिकवाली का दबाव है। इसके अलावा हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स भी लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा।

दूसरी तरफ आज कई दिग्गज शेयरों में भी गिरावट नजर आ रही है। RIL और HDFC Bank के शेयरों में कमजोरी है। वहीं Maruti Suzuki, TCS, Infosys, SBIN और NTPC जैसे शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इन सभी शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख