return to news
  1. Caliber Mining IPO: 17 जुलाई को खुलेगा ₹450 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड, लॉट साइज समेत पूरी जानकारी

मार्केट न्यूज़

Caliber Mining IPO: 17 जुलाई को खुलेगा ₹450 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड, लॉट साइज समेत पूरी जानकारी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 15, 2026, 14:53 IST

सारांश

Caliber Mining आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कमर्शियल वाहन, प्लांट और मशीनरी खरीदने तथा अन्य सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में करेगी। कंपनी का कहना है कि शेयर बाजार में लिस्टिंग से उसकी पहचान और ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी।

Caliber Mining IPO

Caliber Mining IPO: कंपनी के शेयर 24 जुलाई को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

Caliber Mining IPO: महाराष्ट्र की कोयला खनन और लॉजिस्टिक्स कंपनी Caliber Mining and Logistics का IPO आ रहा है। यह आईपीओ 17 जुलाई को निवेशकों के लिए खुलेगा। कंपनी ने ₹402-424 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह IPO 21 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 16 जुलाई को खुलेगी। शेयरों का अलॉटमेंट 22 जुलाई तक होने की उम्मीद है और कंपनी के शेयर 24 जुलाई को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IPO का आकार और निवेश की शर्तें

यह IPO कुल ₹450 करोड़ का है। इसमें ₹400 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा ₹50 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) प्रमोटर चड्ढा फैमिली द्वारा लाया जा रहा है। रिटेल निवेशकों के लिए एक लॉट में 35 शेयर होंगे। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से न्यूनतम निवेश ₹14,840 करना होगा। इश्यू का 50% हिस्सा QIB, 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) और 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कमर्शियल वाहन, प्लांट और मशीनरी खरीदने तथा अन्य सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में करेगी। कंपनी का कहना है कि शेयर बाजार में लिस्टिंग से उसकी पहचान और ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी। साथ ही, निवेशकों के लिए उसके शेयरों में कारोबार करना भी आसान होगा।

कंपनी क्या करती है?

Caliber Mining and Logistics कोयला खनन से जुड़ी कई सेवाएं देती है। इनमें कोयला निकालना, ओवरबर्डन हटाना, सड़क के जरिए परिवहन और रेलवे कोऑर्डिनेशन शामिल हैं। कंपनी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में काम करती है। इसके प्रमुख ग्राहक Coal India की सहायक कंपनियां Western Coalfields और Northern Coalfields हैं।

Caliber Mining and Logistics माइनिंग ऑपरेशन में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के इस्तेमाल की भी तैयारी कर रही है। कंपनी फिलहाल अलग-अलग कंपनियों के EV की टेस्टिंग कर रही है। प्रबंधन का कहना है कि अगले 6 से 12 महीनों में इस दिशा में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

कंपनी में किन निवेशकों की हिस्सेदारी है?

इस कंपनी में जाने-माने निवेशक सुनील सिंघानिया की निवेश कंपनी Abakkus की 3.19% हिस्सेदारी है। इसके अलावा Anchorage Capital Fund सहित कई बड़े निवेशकों ने भी कंपनी में निवेश किया है। IPO के मर्चेंट बैंकर DAM Capital Advisors हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख