return to news
  1. Bombay Coated IPO: स्टील प्रोसेसिंग कंपनी के आईपीओ में बिडिंग शुरू, ₹183 करोड़ जुटाने की तैयारी

मार्केट न्यूज़

Bombay Coated IPO: स्टील प्रोसेसिंग कंपनी के आईपीओ में बिडिंग शुरू, ₹183 करोड़ जुटाने की तैयारी

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 29, 2026, 10:13 IST

सारांश

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के IPO की खास बात यह है कि यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है और इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी के लिए खर्च होगी।

Bombay Coated IPO

Bombay Coated स्टील की बड़ी-बड़ी कॉइल को प्रोसेस करके उपयोगी और बेहतर गुणवत्ता वाले स्टील उत्पाद बनाती है।

Bombay Coated IPO: बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड का आईपीओ आज 29 अक्तूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 183.06 करोड़ रुपये जुटा रही है। इसके लिए 78-82 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 2 नवंबर तक निवेश का मौका रहेगा। यह कंपनी स्टील की बड़ी-बड़ी कॉइल को प्रोसेस करके उपयोगी और बेहतर गुणवत्ता वाले स्टील उत्पाद बनाती है। यहां इस आईपीओ से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bombay Coated IPO का स्ट्रक्चर

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स के IPO की खास बात यह है कि यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है और इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी के लिए खर्च होगी। आईपीओ के तहत 2.23 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 3 नवंबर को किया जाना है। वहीं रिफंड की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद कंपनी के शेयर BSE और NSE पर 5 नवंबर को लिस्ट होंगे।

इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 182 शेयरों का है। अपर प्राइस बैंड पर एक रिटेल निवेशक को इसमें कम से कम 14,924 रुपये का निवेश करना होगा। स्मार्ट होराइजन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू की 'बुक रनिंग लीड मैनेजर' है और केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इसकी 'रजिस्ट्रार' है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम में से ₹125 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। वहीं, ₹15.7 करोड़ का उपयोग सीमेंस फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ मौजूदा लीज समझौतों के तहत कैपिटल इक्विपमेंट खरीदने के खर्च को पूरा करने के लिए किया जाएगा। बाकी बची रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए होगा।

इश्यू स्ट्रक्चर के तहत ऑफर का कम से कम 50% क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, कम से कम 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए और कम से कम 35% रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RIIs) के लिए रिजर्व होगा।

कैसा है बिजनेस

2019 में स्थापित, यह कंपनी एक स्टील प्रोसेसिंग सेंटर है। यह स्टील की बड़ी-बड़ी कॉइल को काटकर और उन पर अलग-अलग तरह की प्रोसेसिंग करके उपयोगी और बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाती है। इसमें स्टील को पतली पट्टियों में काटना, जरूरत के अनुसार लंबाई में काटना, शीट बनाना और उन पर डिजाइन उभारना शामिल है।

कंपनी अपने उत्पादों की सप्लाई OEMs और ODMs को करती है। ये ऐसी कंपनियां होती हैं जो अलग-अलग प्रकार के सामान और मशीनें बनाती हैं। कंपनी के ग्राहक कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, घरेलू उपकरण, ऑटोमोबाइल, बिजली के उपकरण, रेफ्रिजरेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामान्य इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में काम करते हैं।

कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट महाराष्ट्र के वाडा और भिवंडी, राजस्थान के घिलोट और आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में स्थित हैं। 30 जून 2026 तक इन सभी प्लांटों की कुल स्टील प्रोसेसिंग क्षमता 1,23,153 मीट्रिक टन प्रति वर्ष थी। यानी कंपनी एक साल में इतनी मात्रा में स्टील प्रोसेस कर सकती थी।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का कुल रेवेन्यू ₹1,266.8 करोड़ रहा और शुद्ध लाभ (Profit After Tax) ₹30.5 करोड़ रहा। 30 जून 2026 को समाप्त तीन महीनों में कंपनी का रेवेन्यू ₹397 करोड़ और शुद्ध लाभ ₹15 करोड़ रहा। कंपनी 2021 से JSW Steel Coated Products Ltd और/या उसकी होल्डिंग कंपनी की अधिकृत सर्विस पार्टनर है। इस साझेदारी के कारण कंपनी को अपनी प्रोसेसिंग गतिविधियों के लिए स्टील कॉइल उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories