return to news
  1. IPO की शानदार सफलता पर जियो का बड़ा सेलिब्रेशन, कर्मचारियों समय से पहले सैलरी और बोनस

बिजनेस न्यूज़

IPO की शानदार सफलता पर जियो का बड़ा सेलिब्रेशन, कर्मचारियों समय से पहले सैलरी और बोनस

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 29, 2026, 07:45 IST

सारांश

जियो के डिजिटल और टेलिकम्युनिकेशन्स बिजनेस की शेयर मार्केट में लिस्टिंग का जश्न मनाने के लिए बुधवार दोपहर रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में हजारों कर्मचारी और उनके परिवार जुटे। कंपनी ने अपने आईपीओ से रिकॉर्ड 30,213 करोड़ रुपये जुटाए।

जियो प्लेटफॉर्म्स

जियो के आईपीओ की सफलता पर कर्मचारियों को समय से पहले सैलरी और बोनस

जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बुधवार को भव्य अंदाज में जियो प्लेफॉर्म्स के शेयर मार्केट में लिस्ट होने का जश्न मनाया। रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में हजारों कर्मचारियों के लिए एक बड़ा समारोह आयोजित किया गया। जश्न के साथ कर्मचारियों को कई सौगात भी मिलीं। अक्टूबर की सैलरी 15 अक्टूबर को ही दे दी गई थी। इसके अलावा, फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए कर्मचारियों के सालाना कैश बोनस या परफॉर्मेंस बेस्ड वेरिएबल का 75% हिस्सा बुधवार को दे दिया गया। आम तौर पर यह पेमेंट फाइनेंशियल ईयर खत्म होने के बाद की जाती है। जियो के डिजिटल और टेलिकम्युनिकेशन्स बिजनेस की शेयर मार्केट में लिस्टिंग का जश्न मनाने के लिए बुधवार दोपहर रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में हजारों कर्मचारी और उनके परिवार जुटे। कंपनी ने अपने आईपीओ से रिकॉर्ड 30,213 करोड़ रुपये जुटाए और बुधवार को शेयर बाजार में उसकी मजबूत शुरुआत हुई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सैलरी जल्द देने के पीछे का क्या था कारण?

सूत्रों के मुताबिक कर्मचारियों को आईपीओ में पेश किए गए शेयरों के लिए अप्लाई करने का मौका देने के उद्देश्य से अक्टूबर की सैलरी 15 अक्टूबर को निर्धारित समय से करीब दो सप्ताह पहले दे दी गई थी। वहीं, बोनस का भुगतान भी समय से पहले कर दिया गया। बोनस की एडवांस पेमेंट किए जाने से कर्मचारियों को मिलने वाले सालाना परफॉर्मेंस बेस्ड भुगतान का एक बड़ा हिस्सा तय समय से पहले मिल गया। रिलायंस जियो के चेयरमैन और जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने जश्न के समारोह में कर्मचारियों को संबोधित किया। उनकी जुड़वां बहन ईशा और छोटे भाई अनंत भी उनके साथ थे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories