return to news
  1. Stocks to Watch: JSW Energy से Jio Platforms और United Spirits तक, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: JSW Energy से Jio Platforms और United Spirits तक, आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 29, 2026, 07:29 IST

सारांश

JSW Energy का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 49.8% बढ़कर 1,056.4 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रेवेन्यू 23% बढ़कर 6,368.5 करोड़ रुपये रहा। वहीं, EBITDA 20.7% बढ़कर 3,617.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Stocks to watch

United Spirits का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 2.1% गिरकर 462 करोड़ रुपये रह गया।

Stocks to Watch: आज 29 अक्टूबर को बाजार में कई कंपनियों के शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। इनमें JSW Energy, United Spirits, TVS Holdings, Meesho, Bandhan Bank, Force Motors, Jio Platforms, Fortis Healthcare, Pidilite Industries, PNB Housing Finance और GMR Airports शामिल हैं। कुछ कंपनियों ने दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं, जबकि कुछ के मुनाफे में गिरावट आई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

JSW Energy

JSW Energy का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 49.8% बढ़कर 1,056.4 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रेवेन्यू 23% बढ़कर 6,368.5 करोड़ रुपये रहा। वहीं, EBITDA 20.7% बढ़कर 3,617.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सितंबर तिमाही में कंपनी ने 813 मेगावाट की नई क्षमता जोड़ी, जिसमें 513 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता शामिल है।

United Spirits और TVS Holdings

United Spirits का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 2.1% गिरकर 462 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का रेवेन्यू 2.8% बढ़कर 3,258 करोड़ रुपये हुआ, जबकि EBITDA 4.3% घटकर 643 करोड़ रुपये रहा। इसके उलट, TVS Holdings का नेट प्रॉफिट 43.3% बढ़कर 635 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रेवेन्यू 38.7% बढ़कर 20,183 करोड़ रुपये और EBITDA 34.5% बढ़कर 3,058 करोड़ रुपये रहा।

Meesho और Bandhan Bank

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Meesho की सितंबर तिमाही में नेट मर्चेंडाइज वैल्यू (NMV) सालाना आधार पर 23% बढ़कर 12,911 करोड़ रुपये रही। कंपनी का नेट लॉस 411 करोड़ रुपये से घटकर 132 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, Bandhan Bank का नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के मुकाबले 23.9% बढ़कर 622 करोड़ रुपये हो गया। बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी बढ़कर 2,960.4 करोड़ रुपये रहा। बैंक की एसेट क्वालिटी में भी मामूली सुधार हुआ।

Force Motors और Jio Platforms

Force Motors का नेट प्रॉफिट 16.2% घटकर 294 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 40.6% बढ़कर 2,925 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का EBITDA मार्जिन 17.4% से घटकर 14.8% रह गया। दूसरी ओर, Jio Platforms के शेयरों पर भी नजर रहेगी। कंपनी के शेयर 28 अक्टूबर को बाजार में लिस्ट हुए थे और आईपीओ प्राइस के मुकाबले 21% से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई थी।

Fortis Healthcare और Pidilite Industries

Fortis Healthcare ने बेंगलुरु के Suguna Hospital का करीब 277 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है। यह सौदा कैश में हुआ है और इसमें अस्पताल का कारोबार, जमीन और बिल्डिंग शामिल हैं। वहीं, Pidilite Industries का नेट प्रॉफिट बढ़कर 626.4 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 20.9% बढ़कर 4,298 करोड़ रुपये रहा।

PNB Housing Finance और GMR Airports

PNB Housing Finance का नेट प्रॉफिट 33% बढ़कर 627 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम 16.3% बढ़कर 861.2 करोड़ रुपये रही। कुल डिस्बर्समेंट 60% बढ़कर 9,609 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, GMR Airports का मुनाफा 35.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 65.4 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रेवेन्यू 11.6% बढ़कर 4,095.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA बढ़कर 1,568.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories