return to news
  1. Block Deals: Meesho में ₹1650 करोड़ की ब्लॉक डील, Clean Max में भी ₹199 करोड़ के शेयरों की अदला-बदली

मार्केट न्यूज़

Block Deals: Meesho में ₹1650 करोड़ की ब्लॉक डील, Clean Max में भी ₹199 करोड़ के शेयरों की अदला-बदली

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 03, 2026, 11:56 IST

सारांश

NSE के डेटा के अनुसार Meesho में आज ₹1650.40 करोड़ का बड़ा ट्रांजेक्शन हुआ। Meesho के कुल 8 करोड़ शेयर 206.3 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए, जो स्टॉक की पिछली क्लोजिंग प्राइस 211.6 रुपये से 2.5 फीसदी कम है।

Block Deal

Clean Max Enviro Energy के शेयरों में आज 199.31 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील हुई है।

शेयर बाजार में आज 03 सितंबर को दो कंपनियों के शेयरों में बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इनमें ई-कॉमर्स कंपनी Meesho और रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Clean Max Enviro Energy Solutions शामिल है। Meesho के शेयरों में 1650.4 करोड़ रुपये के शेयरों का लेनदेन हुआ है। दूसरी तरफ Clean Max में भी 199.31 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद-बिक्री की गई। इस खबर के बीच Meesho के शेयरों में 1.30 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है। वहीं Clean Max Enviro Energy का शेयर 7 फीसदी तक उछल गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Meesho में 1650.4 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील

NSE के डेटा के अनुसार Meesho में आज ₹1650.40 करोड़ का बड़ा ट्रांजेक्शन हुआ। इसके तहत NSE पर कुल 1.7 फीसदी हिस्सेदारी का लेन-देन हुआ, जिसमें SoftBank के सेलर होने की संभावना है। Meesho के कुल 8 करोड़ शेयर 206.3 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए, जो स्टॉक की पिछली क्लोजिंग प्राइस 211.6 रुपये से 2.5 फीसदी कम है। एक दिन पहले यह खबर आई थी कि जापानी निवेश कंपनी SoftBank ई-कॉमर्स कंपनी Meesho में अपनी हिस्सेदारी कम करने की योजना बना रही है।

जून तिमाही में मीशो ने मजबूत नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट लॉस वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में घटकर 132.8 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 289.4 करोड़ रुपये था। वहीं, ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 48 फीसदी बढ़कर 3,712.8 करोड़ रुपये हो गया।

Clean Max Enviro Energy में भी ब्लॉक डील

Clean Max Enviro Energy के शेयरों में आज 199.31 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील हुई है। NSE पर उपलब्ध डेटा के अनुसार कंपनी के 16.3 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ, जिनकी कुल कीमत ₹199.31 करोड़ थी। खरीदारों और विक्रेताओं के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई। Clean Max Enviro Energy कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन देने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। इसने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही (Q1) में शानदार नतीजे पेश किए थे।

इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर ₹832 करोड़ हो गया, जो FY26 की पहली तिमाही में ₹402 करोड़ था। वहीं, एडजस्टेड EBITDA में सालाना 74 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह ₹494 करोड़ हो गया। जून तिमाही में कंपनी ने ₹55 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में उसे ₹17 करोड़ का नुकसान हुआ था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख