return to news
  1. Lumino Industries Ltd. के शेयरों की मार्केट में धाकड़ एंट्री, लिस्टिंग से कितना मिला फायदा?

मार्केट न्यूज़

Lumino Industries Ltd. के शेयरों की मार्केट में धाकड़ एंट्री, लिस्टिंग से कितना मिला फायदा?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड September 03, 2026, 09:48 IST

सारांश

2005 में बनी लुमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत की एक इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है। यह कंपनी पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन इंडस्ट्री के लिए कंडक्टर, पावर केबल, इलेक्ट्रिकल वायर और खास प्रोडक्ट बनाने और सप्लाई करने का काम करती है।

लुमिनो इंडस्ट्रीज

लुमिनो इंडस्ट्रीज आईपीओ की लिस्टिंग (Photo: Lumino Industries)

लुमिनो इंडस्ट्रीज आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए आज का दिन बहुत खास है, आज लुमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर मार्केट में डेब्यू कर चुके हैं। लुमिनो इंडस्ट्रीज का सब्सक्रिप्शन काफी बढ़िया रहा था, ऐसे में निवेशकों को जबर्दस्त लिस्टिंग गेन की उम्मीद थी। लुमिनो इंडस्ट्रीज के शेयर एनएसई पर 34.15% प्रीमियम यानी कि 28 रुपये प्रति शेयर के प्रॉफिट के साथ 110 रुपये पर लिस्ट हुए, वहीं बीएसई पर इसके शेयर 32.93% यानी कि 27 रुपये प्रति शेयर के प्रॉफिट के साथ 109 रुपये पर लिस्ट हुए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने भी इसमें अपना दांव लगाया है, तो एक नजर डालते हैं, आईपीओ की सारी डीटेल्स पर साथ ही कंपनी के बिजनेस पर भी। लुमिनो इंडस्ट्रीज आईपीओ 700 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है, जिसमें फ्रेश शेयरों के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल कंपोनेंट भी शामिल है, 500 करोड़ रुपये के 6.10 फ्रेश शेयर और 200 करोड़ रुपये के 2.44 करोड़ ऑफर फॉर सेल। इसका सब्सक्रिप्शन विंडो 27 अगस्त को खुला था, जबकि बोली लगाने की आखिरी डेट 31 अगस्त थी, 1 सितंबर को इसका अलॉटमेंट भी फाइनलाइज हो गया था।

लुमिनो इंडस्ट्रीज आईपीओ का फाइनल इश्यू प्राइस 82 रुपये रखा गया, और एक लॉट में 182 शेयर रखे गए। एक इंडिविजुअल रिटेल इन्वेस्टर के लिए जरूरी मिनिमम इन्वेस्टमेंट 14,924 रुपये रखा गया। चलिए एक नजर डालते हैं कि इसके सब्सक्रिप्शन स्टेटस पर।

कैसा रहा सब्सक्रिप्शन?

लुमिनो इंडस्ट्रीज आईपीओ 124.02 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 31 अगस्त, 2026 को शाम 6:53:37 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 40.27 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 232.79 गुना और NII कैटेगरी में 185.21 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

क्या करती है कंपनी?

2005 में बनी लुमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत की एक इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है। यह कंपनी पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन इंडस्ट्री के लिए कंडक्टर, पावर केबल, इलेक्ट्रिकल वायर और खास प्रोडक्ट बनाने और सप्लाई करने का काम करती है। कंपनी ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन लाइनों में इस्तेमाल होने वाले हाई-टेम्परेचर लो-सैग (HTLS) कंडक्टर भी बनाती है।

कंपनी दो मुख्य सेगमेंट में काम करती है- मैनुफैक्चरिंग और EPC। इसके मैनुफैक्चरिंग बिजनेस में एल्युमीनियम कंडक्टर, पावर केबल और इलेक्ट्रिकल वायर शामिल हैं, जबकि इसके EPC बिजनेस में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, EHV सबस्टेशन, HTLS री-कंडक्टरिंग, रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन, सोलर पावर प्रोजेक्ट और वॉटर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट शामिल हैं।

लुमिनो इंडस्ट्रीज अपने प्रोडक्ट भारत की बड़ी EPC कंपनियों को सप्लाई करती है और इंटरनेशनल ग्राहकों को भी सर्विस देती है। इनमें USA, माली, बुर्किना फासो, कोटे डी आइवर, नेपाल, बांग्लादेश, केन्या, घाना, रवांडा और इथियोपिया जैसे देशों की सरकारी बिजली कंपनियां, पब्लिक एंटरप्राइज और बिजली बोर्ड शामिल हैं।

कितना बड़ा है बिजनेस?

लुमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से दो हिस्सों- मैनुफैक्चरिंग एंड ईपीसी में बंटा है।

कंपनी की मैनुफैक्चरिंग कैपेसिटी

लुमिनो इंडस्ट्रीज की मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी हावड़ा, पश्चिम बंगाल में है। कंपनी के अनुसार इस प्लांट की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी सालाना करीब 40,000 MT एलुमीनियम कंजप्शन के बराबर कंडक्टर्स और केबल्स बनाने की है।

लुमिनो के लिए ग्रोथ अपॉर्चुनिटी

कंपनी का कारोबार ऐसे क्षेत्रों से जुड़ा है, जहां भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च बढ़ने से मांग पैदा हो सकती है। पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, रिन्यूएबल एनर्जी, रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन और ग्रिड मॉडर्नाइजेशन इसके लिए प्रमुख अवसर हैं। कंपनी खुद अपने इंटिग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग+ ईपीसी मॉडस को अपनी प्रमुख ताकतों में गिनाती है और विविध ऑर्डर बुक और मैनुफैक्चरिंग क्षमताओं को भी हाइलाइट करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख