return to news
  1. क्या जन्माष्टमी पर बंद रहेगा शेयर मार्केट? कई राज्यों में बैंकों पर लगा रहेगा ताला, यहां देखें लिस्ट

ट्रेंडिंग न्यूज़

क्या जन्माष्टमी पर बंद रहेगा शेयर मार्केट? कई राज्यों में बैंकों पर लगा रहेगा ताला, यहां देखें लिस्ट

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड September 03, 2026, 10:51 IST

सारांश

कृष्ण जन्माष्टमी इस साल 4 सितंबर को मनाई जा रही है। इस दिन देश के कई हिस्सों में बैंकों में छुट्टी रहेगी। क्या कृष्ण जन्माष्टमी पर शेयर मार्केट में भी छुट्टी रहेगी? एक नजर डालते हैं कि किन-किन रीजन में बैंकों में छुट्टी रहेगी?

बैंक की छुट्टी

जन्माष्टमी पर देश में कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? (Photo: Shutterstock)

कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को देश में मनाया जाएगा और इस मौके पर देश के कई राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि बैंक की छुट्टी पूरे देश में एक जैसी नहीं होती, क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग तय होती हैं। वहीं शेयर मार्केट की बात करें तो जन्माष्टमी के मौके पर कोई छुट्टी नहीं है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

4 सितंबर को कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 4 सितंबर को जन्माष्टमी/कृष्ण जयंती के मौके पर कई रीजन के बैंक बंद रहेंगे। अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा रीजन के बैंक 4 सितंबर को बंद रहेंगे।

इसका मतलब है कि इन रीजन में बैंक की शाखाओं में सामान्य कामकाज नहीं होगा। ग्राहकों को नकद जमा या निकासी, चेक से जुड़े काम और अन्य ब्रांच आधारित सर्विसेज के लिए अगला वर्किंग डे देखना होगा। हालांकि मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सर्विसेज आम तौर पर उपलब्ध रहती हैं।

क्या जन्माष्टमी पर शेयर बाजार भी बंद रहेगा?

यह सवाल शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए खास है। 4 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी के कारण NSE और BSE का इक्विटी शेयर बाजार बंद नहीं रहेगा। NSE की 2026 की आधिकारिक ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट में सितंबर में अगली इक्विटी मार्केट छुट्टी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर है। यानी जन्माष्टमी के दिन बैंक छुट्टी होने के बावजूद निवेशक शेयर बाजार में सामान्य रूप से ट्रेडिंग कर सकेंगे।

सितंबर में कब-कब बैंकों में छुट्टी?

सितंबर में 4 के अलावा, 11, 12, 14, 15, 21, 22, 23 और 25 को अलग-अलग कारणों से अलग-अलग रीजन के बैंकों में छुट्टी रहेगी, जिसकी पूरी डीटेल आरबीआई की वेबसाइट पर मौजूद है।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख