return to news
  1. 3 दिन की गिरावट पर ब्रेक, FIIs की वापसी और मजबूत रुपये से बाजार में लौटी हरियाली

मार्केट न्यूज़

3 दिन की गिरावट पर ब्रेक, FIIs की वापसी और मजबूत रुपये से बाजार में लौटी हरियाली

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 03, 2026, 10:53 IST

सारांश

आज डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में मजबूती नजर आ रही है। 3 सितंबर को रुपया दो महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। कारोबार की शुरुआत में इसमें 67 पैसे की बढ़त हुई, जो जून के बाद से एक दिन में आई सबसे बड़ी बढ़त थी। पिछले सेशन में 94.97 पर बंद होने के बाद यह करेंसी आज डॉलर के मुकाबले 94.30 पर ट्रेड कर रही थी।

Stock Market

Stock Market: शेयर बाजार को विदेशी निवेशकों (FIIs) की वापसी से भी बड़ा सपोर्ट मिला।

लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद आज 03 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत वापसी की। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 350 अंकों की तेजी देखी गई और यह 76,865.07 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 111 अंकों की बढ़त के साथ 24025.40 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। पिछले 3 दिनों की गिरावट के बाद अब निवेशक वैल्यू बाइंग कर रहे हैं, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज तेजी क्यों आई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रुपये में उछाल

आज डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में मजबूती नजर आ रही है। 3 सितंबर को रुपया दो महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। कारोबार की शुरुआत में इसमें 67 पैसे की बढ़त हुई, जो जून के बाद से एक दिन में आई सबसे बड़ी बढ़त थी। पिछले सेशन में 94.97 पर बंद होने के बाद यह करेंसी आज डॉलर के मुकाबले 94.30 पर ट्रेड कर रही थी।

रुपये में यह मजबूती उम्मीद से बेहतर FCNR-B डिपॉजिट इनफ्लो की वजह से आई। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि उसे FCNR-B रूट से 127 अरब डॉलर से कुछ ज्यादा का इनफ्लो मिला है, जो बाजार के लगभग 90 अरब डॉलर के अनुमान से काफी ज्यादा है।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी

शेयर बाजार को विदेशी निवेशकों (FIIs) की वापसी से भी बड़ा सपोर्ट मिला। बीते कारोबारी दिन यानी 2 सितंबर को FIIs ने भारतीय बाजार में 6,688.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। इसके अलावा 1 सितंबर को भी उन्होंने 1143.38 करोड़ रुपये का निवेश किया था। विदेशी निवेशकों की वापसी के चलते बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

कच्चे तेल में स्थिरता

गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई और तीन दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। आज ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.60% गिरकर $95 प्रति बैरल पर आ गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 0.26% गिरकर $90.77 प्रति बैरल पर पहुंच गया। हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच भारी हवाई हमले हुए थे, जिससे सप्लाई रुकने का डर बढ़ गया था। हालांकि अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है कि अमेरिका का यह सैन्य अभियान बहुत लंबा नहीं चलेगा। इससे बाजार को राहत मिली।

बैंकिंग समेत कई सेक्टर्स चमके

आज NSE पर सेक्टर स्पेसिफिक तेजी से भी बाजार को सपोर्ट मिला है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 1.44 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1.01 फीसदी की तेजी थी। दरअसल, RBI की स्पेशल USD-INR फॉरेक्स स्वैप सुविधा के तहत 31 अगस्त तक भारत में FCNR-B डिपॉजिट के तौर पर 127.23 अरब डॉलर जमा हुए। इससे बैंकिंग शेयरों में खरीदारी बढ़ गई। इसके अलावा निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया। निफ्टी मीडिया, मेटल और केमिकल्स इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत

ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेतों ने भी आज भारतीय बाजार को बड़ा सपोर्ट दिया है। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। Dow Jones Industrial में 0.56 फीसदी की बढ़त रही। इसके साथ ही S&P 500 में 0.46 फीसदी और Nasdaq Composite में 0.45 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी तेजी नजर आ रही है। Nikkei 225, Straits Times, Taiwan Weighted, Kospi, SET Composite, Jakarta Composite और Shanghai Composite जैसे इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। ग्लोबल मार्केट में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख