return to news
  1. Bharti Airtel ने लगाई बड़ी छलांग, मार्केट कैप के लिहाज से बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

मार्केट न्यूज़

Bharti Airtel ने लगाई बड़ी छलांग, मार्केट कैप के लिहाज से बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 18, 2026, 14:16 IST

सारांश

अब भारत में मार्केट कैप के हिसाब से सिर्फ Reliance Industries ही Bharti Airtel से आगे है, जिसका मार्केट कैप ₹18 लाख करोड़ से ज्यादा है। यह बदलाव दिखाता है कि बाजार में अब टेलीकॉम सेक्टर की कंपनियां भी बड़ी ताकत बन रही हैं।

शेयर सूची

Bharti Airtel

Bharti Airtel का शेयर करीब 3% चढ़कर ₹1953.95 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया।

टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी Bharti Airtel ने बड़ी छलांग लगाई है। कंपनी मार्केट कैप के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। Bharti Airtel ने HDFC Bank को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। कंपनी का मार्केट कैप इंट्राडे में बढ़कर करीब ₹11.90 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जबकि HDFC Bank का मार्केट कैप 11.89 लाख करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अब भारत में मार्केट कैप के हिसाब से सिर्फ Reliance Industries ही भारती एयरटेल से आगे है, जिसका मार्केट कैप ₹18 लाख करोड़ से ज्यादा है। यह बदलाव दिखाता है कि बाजार में अब टेलीकॉम सेक्टर की कंपनियां भी बड़ी ताकत बन रही हैं।

Bharti Airtel के शेयर 3% तक उछले

सोमवार को एयरटेल का शेयर करीब 3% चढ़कर ₹1953.95 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। पिछले 4-5 ट्रेडिंग सेशंस में यह शेयर 10% से ज्यादा उछल चुका है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत दिख रहा है। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी के मजबूत मार्च तिमाही (Q4) नतीजे रहे। कंपनी का बिजनेस भारत के साथ-साथ अफ्रीका में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

Q4FY26 में Airtel का नेट प्रॉफिट ₹7,325 करोड़ रहा, जो सालाना आधार (YoY) पर 33.5% कम है। लेकिन यह गिरावट इसलिए दिखी क्योंकि पिछले साल कंपनी को टैक्स क्रेडिट का बड़ा फायदा मिला था। यानी असल बिजनेस प्रदर्शन उतना कमजोर नहीं था जितना आंकड़ों में दिख रहा है। कोर ऑपरेशन से होने वाले रेवेन्यू में चौथी तिमाही में 15.68% की वृद्धि हुई और यह ₹55,383 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹47,876 करोड़ था।

कंपनी का भारत से होने वाला रेवेन्यू सालाना 7.7% बढ़कर ₹39,566 करोड़ हो गया। 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही में EBITDA मार्जिन 60% रहा। वहीं, अफ्रीका के बिजनेस रेवेन्यू में 22.3% की सालाना ग्रोथ दर्ज की गई, और स्थिर करेंसी में EBITDA मार्जिन 49.5% रहा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख