return to news
  1. Stock Market: UAE की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले से लेकर क्रूड ऑयल तक, इन 5 वजहों से टूटा बाजार

मार्केट न्यूज़

Stock Market: UAE की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले से लेकर क्रूड ऑयल तक, इन 5 वजहों से टूटा बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 18, 2026, 10:45 IST

सारांश

Stock Market: डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज एक बार फिर नया ऑल-टाइम लो छू लिया। आज रुपया 96.19 प्रति डॉलर पर खुला। फिर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.25 पर लुढ़क गया जो पिछले बंद भाव से 44 पैसे की गिरावट है।

Stock Market

Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को फिर कड़ी चेतावनी दी है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 18 मई को बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 1050 अंकों की कमजोरी रही और यह 74,180.26 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 325 अंक टूटकर 23,317.10 के स्तर पर आ गया। आज रुपये ने एक बार फिर नया ऑल-टाइम लो बनाया है। इसके अलावा क्रूड ऑयल में भी तेजी नजर आ रही है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की आशंकाओं ने भी सेंटीमेंट खराब किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रुपया नए ऑल-टाइम लो पर

डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज एक बार फिर नया ऑल-टाइम लो छू लिया। आज रुपया 96.19 प्रति डॉलर पर खुला। फिर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.25 पर लुढ़क गया जो पिछले बंद भाव से 44 पैसे की गिरावट है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की आशंकाओं के बीच रुपये में गिरावट नजर आ रही है।

Donald Trump की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को फिर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर ईरान जल्द कोई ऐसा प्रस्ताव नहीं देता जो अमेरिका को मंजूर हो, तो उस पर पहले से भी ज्यादा बड़ा सैन्य हमला किया जाएगा। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका अभी भी समझौता करना चाहता है, लेकिन ईरान उनकी शर्तों के मुताबिक आगे नहीं बढ़ रहा। उन्होंने कहा, “घड़ी चल रही है, अगर ईरान ने जल्दी फैसला नहीं लिया तो उसके पास कुछ नहीं बचेगा।” ट्रंप की इस धमकी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।

US-Iran समझौते पर नहीं बन पा रही है बात

अमेरिका ने ईरान के सामने 5 बड़ी शर्तें रखी हैं। इनमें ईरान को सिर्फ एक परमाणु केंद्र चालू रखने देना, अपना समृद्ध यूरेनियम अमेरिका को सौंपना, जमे हुए विदेशी फंड जारी न करना, युद्ध के नुकसान का कोई मुआवजा न देना, और बातचीत शुरू होते ही सभी मोर्चों पर हिंसा रोकना शामिल है। लेकिन ईरान ने इन शर्तों को एकतरफा बताते हुए पीछे हटने से इनकार कर दिया।

UAE की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर ड्रोन हमले की खबर है, जिसकी भारत ने भी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने इस हमले को अस्वीकार्य बताया और बातचीत और कूटनीति का आग्रह किया। फिलहाल रेडियोलॉजिकल रिसाव की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है लेकिन इस घटना ने एक बार फिर निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

क्रूड ऑयल में उछाल

क्रूड ऑयल में तेजी आज भी जारी है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.85 फीसदी बढ़कर 102.89 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। भारत अपनी तेल जरूरतों का 80 फीसदी से ज्यादा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में यह भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख