return to news
  1. Nifty IT: गिरते रुपये ने बढ़ाई आईटी शेयरों की चमक, TCS से Coforge तक कई शेयर उछले

मार्केट न्यूज़

Nifty IT: गिरते रुपये ने बढ़ाई आईटी शेयरों की चमक, TCS से Coforge तक कई शेयर उछले

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 18, 2026, 12:59 IST

सारांश

आज Nifty IT इंडेक्स में सबसे ज्यादा खरीदारी Coforge और Tech Mahindra में है और ये दोनों स्टॉक 4 फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं। इसके अलावा Persistent Systems, OFSS और Mphasis का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है। LTM में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

शेयर सूची

IT Stocks

IT शेयरों में तेजी की सबसे बड़ी वजह रुपये की कमजोरी है।

Nifty IT: IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 18 मई को खरीदारी हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि आज आज पूरा शेयर बाजार दबाव में है लेकिन इसके बावजूद IT शेयरों में तेजी नजर आ रही है। इसके चलते निफ्टी IT इंडेक्स 2.08 फीसदी की बढ़त के साथ 28,293.90 के स्तर पर पहुंच गया है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। यहां हम समझेंगे कि IT शेयरों में आज तेजी की क्या वजहें हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज Nifty IT इंडेक्स में सबसे ज्यादा खरीदारी Coforge और Tech Mahindra में है और ये दोनों स्टॉक 4 फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं। इसके अलावा Persistent Systems, OFSS और Mphasis का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है। LTM में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। Infosys का शेयर भी 1.50 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। वहीं Wipro, Hcl Tech और TCS में भी तेजी नजर आ रही है।

क्या है इन शेयरों में तेजी की वजहें

IT शेयरों में तेजी की सबसे बड़ी वजह रुपये की कमजोरी है। सोमवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। कमजोर रुपया आमतौर पर IT कंपनियों के लिए अच्छी खबर माना जाता है, क्योंकि उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा अमेरिका जैसे विदेशी बाजारों से डॉलर में आता है।

जब डॉलर मजबूत होता है और रुपया कमजोर, तो कंपनियों की डॉलर में होने वाली कमाई रुपये में बदलने पर ज्यादा दिखती है। इससे कंपनी की कमाई और मुनाफा बेहतर होने की उम्मीद बढ़ जाती है। यही वजह है कि निवेशकों ने IT शेयरों में खरीदारी बढ़ाई।

दूसरी बड़ी वजह अमेरिकी टेक शेयरों की मजबूती है। NASDAQ Composite और अमेरिकी टेक कंपनियों में हालिया तेजी से यह संकेत मिला है कि टेक सेक्टर में मांग बनी हुई है। इसका फायदा भारतीय IT कंपनियों को भी मिल सकता है, क्योंकि इनके कई बड़े ग्राहक अमेरिका में हैं।

इसके अलावा बाजार को उम्मीद है कि AI, क्लाउड, डेटा मैनेजमेंट और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्रों में मांग बढ़ती रहेगी। भारतीय IT कंपनियां भी इन क्षेत्रों में तेजी से निवेश कर रही हैं, इसलिए निवेशकों को लगता है कि आने वाले समय में इन कंपनियों की ग्रोथ मजबूत रह सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख