return to news
  1. Augmont Enterprises IPO: 105 गुना सब्सक्रिप्शन, BSE, NSE या MUFG Intime पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Augmont Enterprises IPO: 105 गुना सब्सक्रिप्शन, BSE, NSE या MUFG Intime पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 26, 2026, 12:54 IST

सारांश

अगर आपने Augmont Enterprises के IPO में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या MUFG Intime India की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

Augmont Enterprises ipo

Augmont Enterprises एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो सोने और चांदी से जुड़े कई तरह के कारोबार करता है।

Augmont Enterprises के IPO में निवेशकों ने जमकर निवेश किया और यह कुल 105.78 गुना सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 27 अगस्त को किया जाना है। वहीं, लिस्टिंग की संभावित तारीख 31 अगस्त तय की गई है। यह आईपीओ 21-25 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसका इश्यू साइज 825 करोड़ रुपये था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने Augmont Enterprises के IPO में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या MUFG Intime India की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

MUFG Intime India पर अलॉटमेंट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू में कंपनियों की लिस्ट से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN, एप्लिकेशन नंबर, DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Submit पर क्लिक करें।

Augmont Enterprises का बिजनेस

Augmont Enterprises एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो सोने और चांदी से जुड़े कई तरह के कारोबार करता है। कंपनी सोने-चांदी की खरीद और रिफाइनिंग से लेकर बुलियन ट्रेडिंग, ज्वेलरी बनाने, डिजिटल गोल्ड बेचने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री तक का काम करती है। इसके अलावा, कंपनी गोल्ड के बदले मिलने वाली वित्तीय सेवाओं को उपलब्ध कराने में भी मदद करती है।

कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से दो हिस्सों में बंटा हुआ है। पहला एंटरप्राइज और इंटरनेशनल बिजनेस है, जो ‘Augmont SPOT’ प्लेटफॉर्म के जरिए चलता है। इसमें कंपनियों और कारोबारियों को सोने-चांदी से जुड़ी सेवाएं दी जाती हैं। दूसरा कंज्यूमर बिजनेस है, जो ‘Augmont Gold For All’ प्लेटफॉर्म और कंपनी के ऑफलाइन नेटवर्क के जरिए आम ग्राहकों को सेवाएं देता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख