return to news
  1. टाटा संस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आज, क्या उठेगा घाटे में चल रही कंपनियों का मुद्दा?

बिजनेस न्यूज़

टाटा संस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आज, क्या उठेगा घाटे में चल रही कंपनियों का मुद्दा?

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 26, 2026, 07:11 IST

सारांश

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और चंद्रशेखरन ने वीकेंड में ग्रुप कंपनियों के प्रदर्शन को लेकर चर्चा की थी। ऐसी रिपोर्ट है कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में ग्रुप के नॉन-लिस्टेड कारोबार को 10,905 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसके बढ़कर 29,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने का अनुमान है।

टाटा सन्स

टाटा संस के निदेशक मंडल की आज बैठक, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

टाटा ग्रुप की मूल कंपनी टाटा संस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आज बैठक होनी है, जिसमें ग्रुप की घाटे में चल रही कंपनियों के प्रदर्शन पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि मीटिंग में खासतौर से नुकसान झेल रहीं ग्रुप कंपनियां अपने कारोबार की स्थिति और आगे की रणनीति पर प्रेजेंटेशन दे सकती हैं। हालांकि, सूत्रों ने क्लियर किया कि इस बैठक में एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का दोबारा चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर चर्चा होने की संभावना नहीं है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब ग्रुप के अंदर टॉप लेवल पर मतभेद की खबरें हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सूत्रों के अनुसार, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा और चंद्रशेखरन ने वीकेंड में ग्रुप कंपनियों के प्रदर्शन को लेकर चर्चा की थी। ऐसी रिपोर्ट है कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में ग्रुप के नॉन-लिस्टेड कारोबार को 10,905 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसके बढ़कर 29,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने का अनुमान है। टाटा ग्रुप में टाटा ट्रस्ट्स की दो-तिहाई हिस्सेदारी है। हाल के महीनों में ग्रुप में टॉप लेवल पर मतभेद, कुछ सदस्यों को हटाने की कोशिश और चेयरमैन के कार्यकाल को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।

खबरों के मुताबिक, नोएल टाटा को टाटा डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार और घाटे में चल रही एयर इंडिया के प्रदर्शन को लेकर चिंता है। इनमें से ज्यादार कारोबार चंद्रशेखरन के टाटा संस का प्रमुख रहते समय शुरू हुए हैं। इसके अलावा नोएल टाटा के टाटा संस का आईपीओ लाने को लेकर भी मतभेद है। भारतीय रिजर्व बैंक ने टाटा संस को बड़े नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी बताते हुए मार्केट में लिस्ट होने के लिए कहा हुआ है।

टाटा ग्रुप के मौजूदा घटनाक्रम पर टाटा ट्रस्ट्स के एक प्रतिनिधि को भेजे गए ई-मेल का समाचार लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया था। इस बीच, प्रॉक्सी सलाहकार फर्म इनगवर्न ने कहा है कि टाटा संस जैसी बड़ी कंपनी का लिस्ट होना जरूरी है, ताकि पारदर्शिता और कॉरपोरेट संचालन मजबूत हो सके।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख