return to news
  1. Stock Market Wrap: क्रूड ऑयल में नरमी ने कराई बाजार की वापसी, Sensex 1073 अंक चढ़ा, Nifty 24031 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: क्रूड ऑयल में नरमी ने कराई बाजार की वापसी, Sensex 1073 अंक चढ़ा, Nifty 24031 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 25, 2026, 15:38 IST

सारांश

आज Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Bajaj Finance, L&T, HDFC Bank, Eternal और Bajaj Finserv जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Infosys, HUL, TCS और Sun Pharma जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 25 मई को शानदार तेजी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex करीब 1073.61 प्वॉइंट्स उछलकर 76,488.96 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 312.40 अंकों की जबरदस्त रैली रही और यह 24031.70 के लेवल पर बंद हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच जल्द समझौता होने की उम्मीद की जा रही है। इस खबर के बीच क्रूड ऑयल में आज गिरावट देखी गई। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में भी सुधार हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bajaj Finance समेत इन शेयरों में रैली

आज Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Bajaj Finance, L&T, HDFC Bank, Eternal और Bajaj Finserv जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Infosys, HUL, TCS और Sun Pharma जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.91 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.38 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

बैंकिंग शेयरों में जमकर खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन भी शानदार रहा। NSE पर निफ्टी FMCG को छोड़कर अन्य सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी PSU बैंक में रही और यह करीब 3 फीसदी तक उछल गया।

इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। निफ्टी ऑटो, ऑयल एंड गैस, केमिकल और रियल्टी इंडेक्स भी करीब 1.50 फीसदी चढ़ गए। इसके अलावा निफ्टी IT, मीडिया, मेटल और फार्मा जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी FMCG में मामूली गिरावट देखी गई।

आज क्यों आई शेयर बाजार में तेजी?

शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक ऐतिहासिक समझौते के बेहद करीब हैं। इस खबर के बाद क्रूड ऑयल का भाव 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चला गया। दूसरी तरफ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज भारतीय रुपया 40 पैसे मजबूत होकर 95.20 के स्तर पर पहुंच गया। इन सभी वजहों से बाजार को सपोर्ट मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख