return to news
  1. Retail Inflation: खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम, अप्रैल में खुदरा महंगाई बढ़कर 3.48% पर

बिजनेस न्यूज़

Retail Inflation: खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम, अप्रैल में खुदरा महंगाई बढ़कर 3.48% पर

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 12, 2026, 17:58 IST

सारांश

Retail Inflation: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 को आधार मानकर की गई गणना के आधार पर खुदरा मुद्रास्फीति दर अप्रैल में 3.48 फीसदी रही।

Retail Inflation

Retail Inflation: खाद्य मुद्रास्फीति दर अप्रैल में सालाना आधार पर बढ़कर 4.2 फीसदी हो गई।

Retail Inflation: भारत सरकार ने अप्रैल महीने की खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस दौरान इस दौरान रिटेल इनफ्लेशन में मामूली बढ़ोतरी हुई है। भारत की खुदरा महंगाई मामूली रूप से बढ़कर 3.48 फीसदी हो गई जबकि मार्च में यह 3.40 फीसदी थी। मंगलवार को आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। खाद्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से महंगाई में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 को आधार मानकर की गई गणना के आधार पर खुदरा मुद्रास्फीति दर अप्रैल में 3.48 फीसदी रही। वहीं, खाद्य मुद्रास्फीति दर अप्रैल में सालाना आधार पर बढ़कर 4.2 फीसदी हो गई, जो मार्च में 3.87 फीसदी थी। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मुद्रास्फीति की दर 3.74 फीसदी और 3.16 फीसदी दर्ज की गई।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछले महीने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित मुद्रास्फीति का अनुमान 4.6 फीसदी रखा था। इसमें पहली तिमाही के लिए चार फीसदी महंगाई का अनुमान जताया गया। RBI ने कहा था कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ऊर्जा संसाधनों की ऊंची कीमतें और संभावित ‘अल नीनो’ प्रभाव के कारण महंगाई बढ़ने का जोखिम बना हुआ है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख