return to news
  1. Gold-Silver Price: चांदी 2,09,510 रुपये तक लुढ़की, सोने में भी गिरावट, जानें अपने शहर के ताजा भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: चांदी 2,09,510 रुपये तक लुढ़की, सोने में भी गिरावट, जानें अपने शहर के ताजा भाव

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 22, 2026, 08:10 IST

सारांश

Gold-Silver Price: ज्यादातर अर्थशास्त्रियों का मानना है कि फेड इस महीने ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगा, लेकिन दिसंबर में दरें बढ़ा सकता है। CME FedWatch टूल के मुताबिक अक्टूबर की बैठक में ब्याज दरें स्थिर रहने की 84% संभावना है, जबकि दिसंबर में दरें बढ़ने की संभावना 90% बताई गई है।

Gold Silver

आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ता है, क्योंकि सोना रखने पर ब्याज नहीं मिलता।

Gold-Silver Price: अगर आप आज 22 अक्तूबर को सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। bullion.co.in के अनुसार सुबह करीब 08 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,46,370 रुपये थी। वहीं, चांदी की कीमत 209,510 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। बता दें कि निवेशक अगले सप्ताह होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक का इंतजार कर रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर आगे क्या फैसला लिया जा सकता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज COMEX बाजार में सोने की कीमत 0.53 फीसदी घटकर 4,128.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं, चांदी की कीमत 1.39 फीसदी गिरकर 56.91 डॉलर प्रति औंस रह गई। इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका है।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • दिल्ली: ₹145,850 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹146,100 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹145,910 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹146,530 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹146,220 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹146,330 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • दिल्ली: ₹208,770 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹209,130 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹208,860 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹209,740 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹209,300 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹209,470 प्रति किलोग्राम

क्या ब्याज दरों में होगी बढ़ोतरी?

रॉयटर्स के सर्वे के अनुसार ज्यादातर अर्थशास्त्रियों का मानना है कि फेड इस महीने ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगा, लेकिन दिसंबर में दरें बढ़ा सकता है। CME FedWatch टूल के मुताबिक अक्टूबर की बैठक में ब्याज दरें स्थिर रहने की 84% संभावना है, जबकि दिसंबर में दरें बढ़ने की संभावना 90% बताई गई है। आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ता है, क्योंकि सोना रखने पर ब्याज नहीं मिलता। एक्सपर्ट्स के अनुसार डॉलर की मजबूती भी सोने की तेजी को सीमित कर रही है। आने वाले दिनों में फेड के फैसले से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख