return to news
  1. Stock Market Wrap: बाजार में चौतरफा बिकवाली, Sensex 1456 अंक लुढ़का, Nifty 23379 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: बाजार में चौतरफा बिकवाली, Sensex 1456 अंक लुढ़का, Nifty 23379 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 12, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के सभी 30 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट Adani Ports, Tech Mahindra, HCL Tech, TCS और Titan जैसे शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा RIL से लेकर SBIN, Maruti Suzuki, HDFC Bank, HUL और ITC जैसे शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए।

Stock market

Stock market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने आज 12 मई को निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1456.04 अंकों की गिरावट रही और यह 74,559.24 के स्तर तक लुढ़क गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 436.30 अंकों की कमजोरी के साथ 23379.55 के स्तर पर आ गया। आज IT शेयरों में जमकर बिकवाली देखी गई। इसके अलावा अमेरिका-ईरान टेंशन के बीच क्रूड ऑयल में भी उछाल है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Adani Ports, Tech Mahindra समेत सभी शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के सभी 30 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट Adani Ports, Tech Mahindra, HCL Tech, TCS और Titan जैसे शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा RIL से लेकर SBIN, Maruti Suzuki, HDFC Bank, HUL और ITC जैसे शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए।

मिड और स्मॉलकैप ने भी किया निराश

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 2.50 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

सभी सेक्टर्स में भारी बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी निफ्टी रियल्टी में रही और यह 4 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इसके अलावा निफ्टी IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी 3.50 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही।

निफ्टी ऑटो, मीडिया, और केमिकल इंडेक्स भी 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। निफ्टी FCMG, फार्मा, PSU Bank, प्राइवेट बैंक और हेल्थकेयर इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई। निफ्टी मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं।

शेयर बाजार में क्यों आई बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। US-Iran के बीच सीजफायर टूटने का डर बना हुआ है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सीजफायर "लाइफ सपोर्ट" पर है। इसके चलते आज क्रूड ऑयल का भाव 2.45 फीसदी बढ़कर 106.75 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। IT शेयरों में आज भारी बिकवाली रही, जिसने बाजार को नीचे खींच लिया।

PM मोदी ने भारतीयों से अगले एक साल तक सोने की खरीद कम करने की अपील की है। इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि ईंधन संकट को कम किया जा सके। इसके चलते बाजार सतर्क हो गया है। डॉलर के मुकाबले आज रुपया 35 पैसे गिरकर 95.63 के रिकॉर्ड लो पर आ गया। विदेशी निवेशकों की भी बिकवाली जारी है और उन्होंने सोमवार को 8437.56 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इन सभी वजहों से आज बाजार पर दबाव बढ़ गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख