return to news
  1. GDP Growth: जून तिमाही में 7.8% की दर से बढ़ी इंडियन इकॉनमी, पश्चिम-एशिया तनाव के बावजूद जबरदस्त ग्रोथ

बिजनेस न्यूज़

GDP Growth: जून तिमाही में 7.8% की दर से बढ़ी इंडियन इकॉनमी, पश्चिम-एशिया तनाव के बावजूद जबरदस्त ग्रोथ

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 31, 2026, 16:49 IST

सारांश

अप्रैल-जून तिमाही की GDP ग्रोथ रेट जनवरी-मार्च में दर्ज 8.6 फीसदी (जिसे 7.8% से बढ़ाकर 8.6% किया गया था) से कम है, लेकिन पिछले साल इसी अवधि यानी 2025-26 की पहली तिमाही में हुई 6.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी से ज्यादा है।

GDP

भारत सरकार ने FY27 की जून तिमाही के GDP के मजबूत आंकड़े जारी किए हैं।

India GDP Growth: भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के GDP आंकड़े जारी कर दिए हैं। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी है। अप्रैल-जून तिमाही की GDP ग्रोथ रेट जनवरी-मार्च में दर्ज 8.6 फीसदी (जिसे 7.8% से बढ़ाकर 8.6% किया गया था) से कम है, लेकिन पिछले साल इसी अवधि यानी 2025-26 की पहली तिमाही में हुई 6.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी से ज्यादा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 7 फीसदी के अनुमान से भी ज्यादा है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में स्थिर 2022-23 कीमतों पर रियल GDP का अनुमान ₹81.36 लाख करोड़ लगाया गया है, जो पिछले साल की इसी अवधि में ₹75.46 लाख करोड़ था।

पश्चिम-एशिया तनाव के बावजूद जबरदस्त ग्रोथ

खास बात यह है कि अर्थव्यवस्था ने यह ग्रोथ ऐसे समय में हासिल की है, जब पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ऊर्जा की कीमतें बढ़ी हुई थीं और सप्लाई में भी दिक्कतें आई थीं। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका थी। ऐसे माहौल में RBI को उम्मीद थी कि आर्थिक गतिविधियों पर दबाव आएगा और GDP ग्रोथ कम रह सकती है। लेकिन 7.8% के आंकड़े से पता चलता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने इन चुनौतियों का काफी हद तक सामना किया है।

आगे की तिमाहियों में धीमी रह सकती है विकास दर

GDP के मजबूत आंकड़े आने के बाद अर्थशास्त्री अब पूरे वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ग्रोथ अनुमान बढ़ा सकते हैं। हालांकि, आगे की तिमाहियों में विकास दर कुछ धीमी रहने की उम्मीद है। RBI ने 5 अगस्त को जारी अपने अनुमान में जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 6.4%, अक्टूबर-दिसंबर के लिए 6.5% और जनवरी-मार्च 2027 के लिए 6.8% GDP ग्रोथ का अनुमान लगाया था।

कुल मिलाकर, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए RBI का GDP ग्रोथ अनुमान 6.7% है। पहली तिमाही में 7.8% की ग्रोथ इस अनुमान से ऊपर रही है। इसका मतलब है कि अभी भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है, हालांकि आगे महंगाई, ऊर्जा कीमतों और वैश्विक परिस्थितियों का असर ग्रोथ पर पड़ सकता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख