return to news
  1. Gold-Silver Price: आपके शहर में आज क्या है सोने-चांदी का रेट? आगे इन वजहों से दिख सकता है उतार-चढ़ाव

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: आपके शहर में आज क्या है सोने-चांदी का रेट? आगे इन वजहों से दिख सकता है उतार-चढ़ाव

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 09, 2026, 08:18 IST

सारांश

Gold-Silver Price: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोने का भाव करीब 1 फीसदी टूटकर 4,368.85 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसके अलावा चांदी की बात करें तो यह भी करीब 0.52 फीसदी की कमजोरी के साथ 65.9 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

Gold Silver

Gold-Silver Price: अमेरिका-ईरान तनाव से सोने की मांग बढ़ सकती है क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में रहते हैं।

Gold-Silver Price: अगर आप सोने और चांदी की खरीदी करने की तैयारी में है तो पहले इसका रेट चेक करना जरूरी है। आज 09 सितंबर को इसकी कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। Bullion.co.in के अनुसार सुबह लगभग 8 बजे सोने की कीमत ₹1,53,150 प्रति 10 ग्राम थी, जबकि चांदी की कीमत ₹2,39,130 प्रति किलोग्राम थी। निवेशक जियोपॉलिटिकल टेंशन, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोने का भाव करीब 1 फीसदी टूटकर 4,368.85 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसके अलावा चांदी की बात करें तो यह भी करीब 0.52 फीसदी की कमजोरी के साथ 65.9 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

अलग-अलग शहरों में क्या है कीमत

बुधवार को 24K सोने की कीमत ₹1,53,150 प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 22K सोने की कीमत ₹1,40,388 प्रति 10 ग्राम थी। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, पिछले एक साल में इस कीमती धातु की कीमत में लगभग 40% की बढ़ोतरी हुई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक आज प्रमुख शहरों में 24K सोने की कीमतें इस प्रकार हैं।

  • मुंबई: ₹1,52,880 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: ₹1,52,610 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹1,53,320 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹1,52,670 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹1,53,000 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹1,53,120 प्रति 10 ग्राम

बड़े शहरों में चांदी का क्या है भाव

आज सिल्वर 999 फाइन की कीमत ₹2,39,130 प्रति किलोग्राम रही, जबकि सिल्वर 925 स्टर्लिंग की कीमत ₹2,21,195 प्रति किलोग्राम थी। पिछले हफ्ते सिल्वर 999 फाइन की कीमत में लगभग 1.32% की बढ़ोतरी हुई। वहीं पिछले 1 साल में इसकी कीमत में 92% से ज्यादा की बढ़त देखी गई। देश के बड़े शहरों में सिल्वर 999 फाइन की कीमतें यहां दी गई है।

  • मुंबई: ₹2,38,700 प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: ₹2,38,280 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹2,39,390 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹2,38,380 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹2,38,880 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹2,39,070 प्रति किलोग्राम

जियो पॉलिटिकल टेंशन और तेल की बढ़ती कीमत

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार चौथे सत्र में बढ़ोतरी हुई है। आज ब्रेंट क्रूड 1.6% बढ़कर $99.49 प्रति बैरल हो गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 1.72% बढ़कर $94.63 पर पहुंच गया है। अमेरिका-ईरान तनाव से सोने की मांग बढ़ सकती है क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में रहते हैं। हालांकि, तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता भी बढ़ सकती है।

11 सितंबर को अमेरिका के अगस्त महीने के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आंकड़े जारी होंगे। इन आंकड़ों का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है। बता दें कि बाजार में यह अनुमान बढ़ा कि फेडरल रिजर्व इस महीने के अंत में ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर विचार कर सकता है। आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने की संभावना बढ़ने पर सोने जैसे बिना ब्याज वाले निवेश पर दबाव आता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख