return to news
  1. Stock To Watch: TCS को ओडिशा सरकार से मिला ऑर्डर, Bajaj Fiance समेत इन शेयरों पर टिकी नजर

मार्केट न्यूज़

Stock To Watch: TCS को ओडिशा सरकार से मिला ऑर्डर, Bajaj Fiance समेत इन शेयरों पर टिकी नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 09, 2026, 07:54 IST

सारांश

TCS को ओडिशा सरकार से ₹122.6 करोड़ का OSWAS 3.0 कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह सरकार के पहले से चल रहे डिजिटल प्लेटफॉर्म को करीब छह साल तक आगे बढ़ाने का प्रोजेक्ट है। यह TCS के लिए अच्छी खबर है।

Stock to Watch

Berger Paints ने Andhra Pradesh में नया पेंट प्लांट लगाया है, जहां प्रोडक्शन शुरू हो गया है।

Stock to Watch: अगर आप ऐसे शेयरों की तलाश में हैं जिनमें आज 09 सितंबर को एक्शन दिख सकता है तो यह खबर आपके लिए है। आज के कारोबार में कई ऐसे शेयर हैं, जो खबरों की वजह से फोकस में रहने वाले हैं। इनमें Bank of Baroda, TCS, NLC India, Berger Paints, Bajaj Fiance, Raymond, Sanofi India और Biocon जैसी जानी मानी कंपनियां शामिल हैं। बता दें कि बीते मंगलवार को बाजार में बिकवाली देखने को मिली थी। इस दौरान सेंसेक्स 555.23 प्वाइंट गिरकर 75,577.58 के लेवल पर आ गया। वहीं निफ्टी 144.04 प्वाइंट टूटकर 23,635.10 के स्तर पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bank of Baroda

NSE का IPO आने वाला है, जिसमें Bank of Baroda अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। इसके तहत बैंक OFS के हिस्से के तहत अपनी 35% हिस्सेदारी या 76.90 लाख शेयर्स बेचेगी। शेयर्स 8 सितंबर को Escrow Account में डाल दिए गए हैं और रेगुलेटरी अप्रुवल मिलने पर सितंबर के अंत तक बिक्री पूरी हो सकती है। यानी बैंक को अपनी NSE होल्डिंग बेचकर कैश मिलने की संभावना है।

TCS

TCS को ओडिशा सरकार से ₹122.6 करोड़ का OSWAS 3.0 कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह सरकार के पहले से चल रहे डिजिटल प्लेटफॉर्म को करीब छह साल तक आगे बढ़ाने का प्रोजेक्ट है। इसमें सरकारी कामकाज को स्वचालित करना, आंकड़ों का विश्लेषण, सुरक्षा और AI जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। यह TCS के लिए अच्छी खबर है।

Berger Paints

बर्जर पेंट ने Andhra Pradesh में नया पेंट प्लांट लगाया है, जहां आज से उत्पादन शुरू हो रहा है। इससे कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। इससे कंपनी के रेवेन्यू में इजाफा होगा।

Bajaj Finance

कंपनी ने ₹2050 करोड़ का कर्ज NCD के जरिए उठाया है। इस कर्ज पर 8.07% सालाना ब्याज देना होगा, जिसकी मैच्योरिटी 25 मार्च 2030 है।

Sanofi India

सुप्रीम कोर्ट ने BARC को फार्मा सप्लाइस से जुड़े मामले में Sanofi की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने Sanofi को दोषी नहीं ठहराया है। मामला अभी कानूनी प्रक्रिया से जुड़ा है।

Biocon

Active Pine नाम की एंटिटी Biocon के करीब 1% शेयर्स यानी 1.66 करोड़ शेयर्स ब्लॉक डील में बेच सकती है। ₹385 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस रखा गया है, जो मौजूदा भाव से करीब 1.9% कम है। इससे थोड़ा सेलिंग प्रेशर आ सकता है।

Enviro Infra Engineers

इसकी subsidiary Suyog Urja को Tata Power Renewable Energy से ₹189.99 करोड़ का EPC ऑर्डर मिला है। यह महाराष्ट्र के Parli में 180 MW NTPC विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए है और इसमें विंड टर्बाइन फाउंडेशन, बैलेंस ऑफ प्लांट और ट्रांसमिशन लाइन का काम शामिल है। ऑर्डर मार्च 2027 तक पूरा होना है।

Raymond

Raymond करीब ₹214.71 करोड़ जुटाने जा रही है। इसके लिए Minerva Ventures Fund को 33.29 लाख कनर्टिबल वारंट ₹645 प्रति वारंट के भाव पर दिए जाएंगे। इस खबर के बीच कंपनी के शेयर फोकस में रहेंगे।

NLC India

NLC India की subsidiary NIRL को SJVN से 200 MW विंड पावर प्रोजेक्ट विकसित करने का लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। इसका मतलब रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो में कंपनी का विस्तार हो रहा है। इसलिए यह खबर पॉजिटिव है।

CSB Bank

RBI ने ICICI Prudential Asset Management Company को CSB Bank में 9.95% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। इससे CSB Bank में एक बड़ा इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर आ सकता है और bank को कैपिटल सपोर्ट मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख