return to news
  1. Defence Stocks: ₹1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, HAL और BEML जैसे शेयर 3% तक चढ़े

मार्केट न्यूज़

Defence Stocks: ₹1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, HAL और BEML जैसे शेयर 3% तक चढ़े

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 08, 2026, 09:27 IST

सारांश

करीब ₹1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद प्रस्तावों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने मंजूरी दी है। DAC ने कई सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए Acceptance of Necessity (AoN) दी है।

शेयर सूची

Defence stocks

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक मंजूर किए गए कुल प्रस्तावों में करीब 98% खरीद भारतीय उद्योग से की जाएगी।

डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 08 सितंबर को खरीदारी का महौल है। दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को तीनों सेनाओं के लिए करीब ₹1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी दी है। इस खबर के बाद आज 8 सितंबर को Hindustan Aeronautics Limited (HAL), Bharat Electronics Limited (BEL) और BEML Limited समेत कई अन्य डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी नजर आ रही है। बता दें कि एक दिन पहले यानी 7 सितंबर को भी केंद्र सरकार की डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की बैठक के बीच डिफेंस शेयरों में तेजी देखी गई थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

3% तक चढ़े ये शेयर

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी नजर आई। यह शेयर BSE पर 4959.90 रुपये के भाव पर पहुंच गया। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का शेयर भी आज 1.33 फीसदी तक उछलकर 410.95 रुपये के भाव पर ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा BEML का शेयर तो 3.23 फीसदी की बढ़त के साथ 2165.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक मंजूर किए गए कुल प्रस्तावों में करीब 98% खरीद भारतीय उद्योग से की जाएगी। इससे घरेलू रक्षा कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ सकती है। इसी वजह से HAL, BEL, BEML समेत कई डिफेंस कंपनियों को फायदा होने की उम्मीद है।

डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने दी मंजूरी

करीब ₹1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद प्रस्तावों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने मंजूरी दी है। DAC ने कई सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए Acceptance of Necessity (AoN) दी है। यह किसी रक्षा खरीद को आगे बढ़ाने की शुरुआती प्रशासनिक मंजूरी होती है।

सेना के लिए इन उपकरणों की खरीद

भारतीय सेना के लिए CBRN रिकॉनिसेंस वाहन, हाई मोबिलिटी व्हीकल, सेल्फ-प्रोपेल्ड मैकेनिकल माइन लेयर्स, एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH), ट्रॉल टैंक और सर्वत्र ब्रिज सिस्टम खरीदने को मंजूरी मिली है।

CBRN वाहन रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु खतरों से प्रभावित इलाकों का पता लगाने और उनकी पहचान करने में मदद करेंगे। वहीं हाई मोबिलिटी व्हीकल मुश्किल इलाकों में सेना की आवाजाही और लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाएंगे।

हेलिकॉप्टर और ब्रिज सिस्टम से बढ़ेगी क्षमता

एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) का इस्तेमाल अलग-अलग इलाकों और सैन्य परिस्थितियों में जटिल मिशन के लिए किया जाएगा। ट्रॉल टैंक और सर्वत्र ब्रिज सिस्टम ऑपरेशन के दौरान सैनिकों और सैन्य वाहनों को अलग-अलग इलाकों में सुरक्षित तरीके से पार कराने में मदद करेंगे।

नौसेना के लिए Arudhra रडार

भारतीय नौसेना के लिए Arudhra रडार और Marine Gas Turbines (MGT) की खरीद को मंजूरी मिली है। Arudhra रडार मौजूदा एयर रूट सर्विलांस रडार की जगह लगाए जाएंगे। वहीं Marine Gas Turbines युद्धपोतों की propulsion system का हिस्सा होंगे और इनसे विदेशी कंपनियों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

वायुसेना की युद्ध क्षमता होगी मजबूत

भारतीय वायुसेना के लिए लड़ाकू विमानों, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टरों की क्षमता बढ़ाने से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इसमें Ground-Based Multi-Purpose Jammer (GBMPJ) और Defence Forces Secure Access Card system की खरीद व स्थापना भी शामिल है। GBMPJ दुश्मन के रडार को प्रभावी तरीके से जाम करने में मदद करेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख