return to news
  1. Gold-Silver Price: 1 हफ्ते में सोना ₹6350 सस्ता, चांदी भी ₹12490 टूटी, जानें अपने शहर का भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: 1 हफ्ते में सोना ₹6350 सस्ता, चांदी भी ₹12490 टूटी, जानें अपने शहर का भाव

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 29, 2026, 08:10 IST

सारांश

इंटरनेशनल मार्केट में आज सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। सोना 3.35 फीसदी की कमजोरी के साथ 4133.94 डॉलर प्रति औंस के भाव तक लुढ़क गया है। दूसरी तरफ चांदी भी 5.31 फीसदी टूटकर 60.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

Gold-Silver

Gold-Silver: पिछले 1 हफ्ते में सोने की कीमत में 4.13 फीसदी या 6350 रुपये की गिरावट आ चुकी है।

Gold-Silver Price: सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। इन दोनों धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। bullions.co.in के अनुसार आज 29 सितंबर को सुबह 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,47,270 रुपये है। इसी तरह चांदी की बात करें तो यह भी 2,27,480 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गई है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच ईंधन की कीमतें बढ़ने और उससे महंगाई की चिंताएं बढ़ने के कारण सोने के दाम गिर रहे हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इंटरनेशनल मार्केट में भी लुढ़के दाम

इंटरनेशनल मार्केट में आज सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। सोना 3.35 फीसदी की कमजोरी के साथ 4133.94 डॉलर प्रति औंस के भाव तक लुढ़क गया है। दूसरी तरफ चांदी भी 5.31 फीसदी टूटकर 60.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

आपके शहर में सोने की कीमत

पिछले 1 हफ्ते में सोने की कीमत में 4.13 फीसदी या 6350 रुपये की गिरावट आ चुकी है। यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • मुंबई: ₹147,010 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: ₹146,750 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹147,440 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹146,810 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹147,120 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹147,240 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

पिछले 1 हफ्ते में चांदी का भाव 12490 रुपये टूट चुका है। प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • मुंबई: ₹227,060 प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: ₹226,670 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹227,720 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹226,760 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹227,240 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹227,420 प्रति किलोग्राम

सोने-चांदी में गिरावट की क्या है वजहें

तेल की बढ़ती कीमतें, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ट्रेजरी यील्ड ने महंगाई की चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे मेटल के लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों में सोने-चांदी में तेज गिरावट देखी गई।

ऊंची ब्याज दरों से सोने का आकर्षण कम हो जाता है क्योंकि निवेशक यील्ड देने वाली संपत्तियों में निवेश करना पसंद करते हैं। बता दें कि सोने से कोई ब्याज नहीं मिलता है, इसलिए जब ट्रेजरी यील्ड बढ़ती है, तो निवेशक सोने से दूर हो जाते हैं, जिससे इसकी कीमत पर असर पड़ता है। फेड ने इस महीने की शुरुआत में बेंचमार्क दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की थी और संकेत दिया था कि आने वाले महीनों में कम से कम एक और बढ़ोतरी की संभावना है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख