return to news
  1. Stocks to Watch: NCC को मिला ₹1076 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, Ola Electric समेत कई शेयरों पर टिकी नजर

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: NCC को मिला ₹1076 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, Ola Electric समेत कई शेयरों पर टिकी नजर

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 29, 2026, 07:30 IST

सारांश

NCC Ltd ने सोमवार, 28 सितंबर को बताया कि उसे आंध्र प्रदेश सरकार के Rural Water Supply and Sanitation Department, Visakhapatnam से ₹1076.71 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर Goods and Services Tax (GST) को छोड़कर है।

Stock Market

ITC Ltd ने Sproutlife Foods में बची हुई हिस्सेदारी भी करीब ₹645 करोड़ में खरीद ली है।

शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से जमकर बिकवाली हो रही है। हालांकि इस गिरावट के बीच कई ऐसे शेयर हैं, जिनमें आज 29 सितंबर को एक्शन दिख सकता है। इनमें Pidilite Industries, NCC, Ola Electric, IRFC, Clean Max Enviro, Vikram Solar, ITC और Tata Group Stocks शामिल हैं। इन कंपनियों से जुड़ी हालिया खबरों के चलते इन शेयरों पर आज निवेशकों की नजर बनी हुई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NCC

Infrastructure कंपनी NCC Ltd ने सोमवार, 28 सितंबर को बताया कि उसे आंध्र प्रदेश सरकार के Rural Water Supply and Sanitation Department, Visakhapatnam से ₹1076.71 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर Goods and Services Tax (GST) को छोड़कर है।

IRFC

Indian Railway Finance Corporation (IRFC) ने Damodar Valley Corporation (DVC) के साथ ₹4,200 करोड़ के टर्म लोन समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस रकम का इस्तेमाल झारखंड और पश्चिम बंगाल में Renewable Energy Projects के लिए किया जाएगा।

Tata Group Stocks

Tata Trusts, जिसके पास Tata Sons की 66% हिस्सेदारी है, ने Tata Electronics Systems Solutions Private Ltd (TESS) और Tata Consulting Engineers (TCE) का Tata Sons में विलय करने का प्रस्ताव दिया है। यह रणनीतिक पुनर्गठन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कंपनी को Non-Banking Financial Companies (NBFCs) और Core Investment Companies (CICs) पर लागू नियामकीय ढांचे से बाहर लाना है।

Sudarshan Chemical Industries Ltd

Sudarshan Chemical Industries Ltd ने ₹150.76 करोड़ के Share Purchase Agreement के तहत Sudarshan Colorants India Ltd की 15.89% हिस्सेदारी खरीदने की जानकारी दी है।

Pidilite Industries

Pidilite Industries ने South Korea की Hwaseung Chemical के साथ साझेदारी की है। इसके तहत भारतीय Manufacturers के लिए Footwear Adhesive Technology उपलब्ध कराई जाएगी।

Clean Max Enviro Energy Solutions Ltd

Clean Max Enviro Energy Solutions Ltd ने Private Placement के जरिए Green Non-Convertible Debentures (NCDs) जारी कर ₹2,500 करोड़ जुटाए हैं।

Vikram Solar Ltd

Vikram Solar Ltd को भारत की एक प्रमुख EPC कंपनी से 400 MW का Module Supply Order मिला है। यह ऑर्डर महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों पर लगाए जाने वाले Decentralised Solar Projects के लिए है।

Eureka Forbes Ltd

Eureka Forbes Ltd को उत्तर प्रदेश Goods and Services Tax (GST) अथॉरिटी से वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ₹273.40 करोड़ की मांग का प्रस्ताव रखने वाला Show Cause Notice (SCN) मिला है।

Zydus Lifesciences

Zydus Lifesciences ने बताया कि अहमदाबाद स्थित उसकी SEZ II Manufacturing Facility में US Food and Drug Administration (USFDA) का निरीक्षण पूरा हो गया है। निरीक्षण में एक Observation सामने आया।

Power Mech Projects Ltd

Power Mech Projects Ltd को Telangana Power Generation Corporation Ltd से Yadadri Thermal Power Station (YTPS) के Operation and Maintenance के लिए ₹279.20 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Cube Highways Trust

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Seventy Second Investment Co, New Delhi स्थित highway assets operator Cube Highways Trust के 4.50 करोड़ शेयर यानी 3.35% हिस्सेदारी Block Deal के जरिए बेच सकती है।

Honasa Consumer Ltd

Mamaearth की मालिक Honasa Consumer Ltd में Peak XV Partners, Sequoia Capital और Redwood Trust 2.73% हिस्सेदारी Block Deal के जरिए बेच सकते हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है।

Ola Electric Mobility

Ola Electric Mobility के बोर्ड ने ₹1,000 करोड़ तक जुटाने के लिए Partly Paid-up Equity Shares का Rights Issue मंजूर किया है। इसके लिए Regulatory और Statutory Approvals जरूरी होंगे।

ITC Ltd

ITC Ltd ने Sproutlife Foods Private Ltd में बची हुई हिस्सेदारी भी करीब ₹645 करोड़ में खरीद ली है। इसके बाद कंपनी में ITC की हिस्सेदारी बढ़कर 100% हो गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख