return to news
  1. Car Loan Interest Rates: कार लोन की ब्याज दरें 7.45% से शुरू, जानें अक्टूबर 2026 में कौन दे रहा सबसे सस्ता लोन

पर्सनल फाइनेंस

Car Loan Interest Rates: कार लोन की ब्याज दरें 7.45% से शुरू, जानें अक्टूबर 2026 में कौन दे रहा सबसे सस्ता लोन

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 14, 2026, 16:40 IST

सारांश

आंकड़ों के मुताबिक बैंकों में कार लोन की शुरुआती ब्याज दरें 7.35% सालाना से शुरू होती हैं। यानी कुछ बैंक अपेक्षाकृत कम ब्याज दर पर कार लोन देने की पेशकश कर रहे हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर ग्राहक को इसी दर पर ही लोन मिल जाए।

Car Loan

केनरा बैंक में कार लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.45% सालाना है।

Car Loan: कार खरीदने के लिए एकमुश्त बड़ी रकम खर्च करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में कार लोन की मदद से आप गाड़ी की कीमत को कई सालों में बांटकर चुका सकते हैं। हालांकि, लोन लेते समय सिर्फ कार की कीमत और ब्याज दर देखना पर्याप्त नहीं है। आपको यह भी समझना चाहिए कि हर महीने कितनी EMI चुकानी होगी, लोन पर कुल कितना ब्याज लगेगा और बैंक कितना प्रोसेसिंग चार्ज वसूलेगा। इन सभी बातों की तुलना करने से आपको अपने बजट के हिसाब से सही कार लोन चुनने में मदद मिल सकती है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बैंकों के आंकड़ों के मुताबिक कार लोन की शुरुआती ब्याज दरें 7.35% सालाना से शुरू होती हैं। यानी कुछ बैंक अपेक्षाकृत कम ब्याज दर पर कार लोन देने की पेशकश कर रहे हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर ग्राहक को इसी दर पर ही लोन मिल जाए। आपको मिलने वाली वास्तविक ब्याज दर आपकी क्रेडिट प्रोफाइल, लोन की रकम, अवधि और बैंक की पात्रता शर्तों पर निर्भर कर सकती है।

किन बैंकों की ब्याज दरें हैं सबसे कम?

अक्टूबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, केनरा बैंक में कार लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.45% सालाना है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में यह 7.50% और इंडियन ओवरसीज बैंक में 7.55% है। एक लाख रुपये के 7 साल के लोन पर इन बैंकों की शुरुआती EMI 1,531 रुपये, 1,534 रुपये और 1,536 रुपये है।

पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा की दरें

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में फ्लोटिंग ब्याज दर 7.60% और फिक्स्ड दर 8.60% से शुरू होती है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा में ये दरें क्रमशः 7.60% और 8.50% हैं। एक लाख रुपये के 7 साल के लोन पर ईएमआई पीएनबी में 1,539 रुपये और 1,589 रुपये, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा में 1,539 रुपये और 1,584 रुपये से शुरू होती है।

दूसरे बैंकों की ब्याज दरें

बैंक ऑफ इंडिया में ब्याज दर 7.60% और ईएमआई 1,539 रुपये से शुरू होती है। आईडीबीआई बैंक में फ्लोटिंग दर 7.75% और फिक्स्ड दर 8.65% है। कर्नाटक बैंक में शुरुआती दर 8.01% है।

एचडीएफसी बैंक में ब्याज दर 8.15%, आईसीआईसीआई बैंक में 8.35% और एसबीआई में 8.80% से शुरू होती है। वहीं, एक्सिस बैंक में शुरुआती दर 8.95% और कोटक महिंद्रा बैंक में 9% है। फेडरल बैंक में शुरुआती दर 7.60% है।

प्रोसेसिंग फीस भी बढ़ा सकती है लोन का खर्च

कार लोन लेते समय प्रोसेसिंग फीस को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह वह शुल्क है जो बैंक लोन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए ले सकता है। कुछ बैंक यह शुल्क नहीं लेते, जबकि कुछ बैंक लोन की रकम का एक निश्चित प्रतिशत वसूलते हैं। कुछ बैंक अपने ग्राहकों को विशेष छूट भी देते हैं। इन ऑफर्स का फायदा उठाने से लोन का कुल खर्च कम हो सकता है। हालांकि, आवेदन करने से पहले बैंक से छूट की शर्तों और उसकी वैधता की पुष्टि करना जरूरी है।

कार लोन लेने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

कार लोन फाइनल करने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर, मासिक ईएमआई, पूरी अवधि में चुकाए जाने वाले कुल ब्याज और प्रोसेसिंग फीस की तुलना करें। यह भी देखें कि लोन की अवधि कितनी है और ईएमआई आपके मासिक बजट में आसानी से फिट हो रही है या नहीं।

ध्यान रखें कि कम ब्याज दर का मतलब हमेशा सबसे सस्ता लोन नहीं होता। प्रोसेसिंग फीस और अन्य लागू शुल्क भी कुल खर्च को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए लोन के सभी खर्चों को जोड़कर ही फैसला लें। जरूरत पड़ने पर किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से मार्गदर्शन लेना भी उपयोगी हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि किसी भी फैसले से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख