return to news
  1. पश्चिम बंगाल कैबिनेट के बड़े फैसले: 7वां वेतन आयोग लागू, महिलाओं को ₹3000 और फ्री बस यात्रा

पर्सनल फाइनेंस

पश्चिम बंगाल कैबिनेट के बड़े फैसले: 7वां वेतन आयोग लागू, महिलाओं को ₹3000 और फ्री बस यात्रा

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 19, 2026, 12:27 IST

सारांश

सरकार ने Annapurna Bhandar योजना को भी मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही 1 जून से राज्य की सभी महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

7th pay Commission

सरकार के फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों और पेंशन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी। सबसे अहम फैसला राज्य सरकारी कर्मचारियों के लिए 7th Pay Commission लागू करने का है। इससे राज्य के लाखों कर्मचारियों की सैलरी, भत्तों और पेंशन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। सरकार ने कहा कि यह कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा किया गया है। अभी सरकार ने इसे लागू करने की तारीख, नियम या संभावित सिफारिशों की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बता दें कि इस मंजूरी का मतलब तुरंत वेतन बढ़ना नहीं है। पहले आयोग आधिकारिक रूप से बनेगा, फिर कर्मचारियों और अन्य पक्षों से सुझाव लिए जाएंगे, राज्य की वित्तीय स्थिति का अध्ययन होगा और उसके बाद आयोग अपनी सिफारिशें देगा। इसके बाद सरकार तय करेगी कि इन सिफारिशों को पूरी तरह लागू करना है या आंशिक रूप से। यह पूरी प्रक्रिया कई महीने या उससे ज्यादा समय ले सकती है।

Annapurna Bhandar योजना को भी मंजूरी

इसके साथ ही सरकार ने Annapurna Bhandar योजना को भी मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने कहा कि जो महिलाएं पहले Lakshmir Bhandar योजना का लाभ ले रही थीं, उन्हें अपने आप नई Annapurna Bhandar योजना में जोड़ दिया जाएगा।

यानी उन्हें किसी नए आवेदन की जरूरत नहीं होगी और पैसा सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होगा। जो महिलाएं अब तक किसी योजना का लाभ नहीं ले रही थीं, वे नए पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगी, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा।

सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा

राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए एक और बड़ी घोषणा की है। 1 जून से राज्य की सभी महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। सरकार का कहना है कि शुरुआत में मौजूदा सरकारी बसों का ही इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि भविष्य में कुछ नई इलेक्ट्रिक बसें भी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में जोड़ी जाएंगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख