return to news
  1. Education Loan Rates: पढ़ाई के लिए लोन लेने का है इरादा? इन बैंकों में मिल रहा सबसे कम ब्याज पर लोन

पर्सनल फाइनेंस

Education Loan Rates: पढ़ाई के लिए लोन लेने का है इरादा? इन बैंकों में मिल रहा सबसे कम ब्याज पर लोन

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 25, 2026, 18:21 IST

सारांश

Education Loan Rates: अगर आप बड़ी रकम या विदेश में पढ़ाई के लिए लोन ले रहे हैं, तो प्रोसेसिंग फीस पर भी ध्यान दें। कुछ बैंक कोई फीस नहीं लेते, जबकि कुछ बैंक लोन राशि का 1% से 2% तक शुल्क वसूलते हैं। इसलिए अंतिम फैसला लेने से पहले ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, मोरेटोरियम अवधि और EMI का पूरा हिसाब जरूर समझ लें।

Education Loan

Education Loan: जितना ज्यादा लोन लेंगे, उतना ज्यादा ब्याज भी चुकाना पड़ेगा।

Education Loan: अगर आप पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस की तुलना करना बेहद जरूरी है। ब्याज दर ही तय करती है कि पढ़ाई पूरी होने के बाद आपको कितनी EMI चुकानी होगी। एजुकेशन लोन आपकी पढ़ाई का खर्च उठाने में मदद कर सकता है, लेकिन इसे लेने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना बहुत अहम है। सही योजना के साथ लिया गया लोन भविष्य में वित्तीय बोझ कम कर सकता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सरकारी बैंकों में कम ब्याज दरें

सरकारी बैंकों में एजुकेशन लोन की ब्याज दरें आमतौर पर कम होती हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 6.90% से 9.90% तक, बैंक ऑफ बड़ौदा 6.85% से 10.45% तक, पंजाब नेशनल बैंक 4% से 10.10% तक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र 6.85% से 10.05% तक और बैंक ऑफ इंडिया 6.85% से 9.80% तक ब्याज दर पर एजुकेशन लोन दे रहे हैं। इन बैंकों में ज्यादातर योजनाओं पर प्रोसेसिंग फीस भी नहीं ली जाती।

अन्य सरकारी बैंकों के विकल्प

केनरा बैंक 7.25% से 10.10% तक, इंडियन ओवरसीज बैंक 8.75% से 9% तक, IDBI Bank 7.45% से 11.50% तक और UCO Bank 7.15% से 11.20% तक की दरों पर लोन उपलब्ध करा रहे हैं। इनमें से कई बैंक प्रोसेसिंग फीस नहीं लेते या बहुत कम शुल्क वसूलते हैं।

निजी बैंकों में क्या हैं दरें?

निजी बैंकों की बात करें तो HDFC Bank 10.50% से शुरू होने वाली ब्याज दर पर लोन देता है। ICICI Bank की ब्याज दर 8.50% से 13% तक है, जबकि Axis Bank 6.90% से 13.50% तक ब्याज दर वसूल सकता है। IDFC FIRST Bank में ब्याज दर 9.50% से शुरू होती है और प्रोसेसिंग फीस लोन राशि के 1.5% तक हो सकती है।

सिर्फ ब्याज दर नहीं, प्रोसेसिंग फीस भी देखें

अगर आप बड़ी रकम या विदेश में पढ़ाई के लिए लोन ले रहे हैं, तो प्रोसेसिंग फीस पर भी ध्यान दें। कुछ बैंक कोई फीस नहीं लेते, जबकि कुछ बैंक लोन राशि का 1% से 2% तक शुल्क वसूलते हैं। इसलिए अंतिम फैसला लेने से पहले ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, मोरेटोरियम अवधि और EMI का पूरा हिसाब जरूर समझ लें।

अगर बैंक आपको ज्यादा रकम का लोन देने को तैयार है, तो जरूरी नहीं कि आप पूरी राशि ले लें। जितना ज्यादा लोन लेंगे, उतना ज्यादा ब्याज भी चुकाना पड़ेगा। इसलिए पहले ट्यूशन फीस, रहने का खर्च, किताबें, यात्रा और अन्य शैक्षणिक खर्चों का अनुमान लगाएं और उसी हिसाब से लोन लें।

(यहां दी गई ब्याज दरें 25 जून 2026 तक की हैं और बैंकबाजार डॉट कॉम से ली गई हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से जरूर सलाह लें।)

अगला लेख