return to news
  1. महिलाओं के SHGs को दिल्ली सरकार से मिला तोहफा, बिना गारंटी ₹10 करोड़ तक का मिलेगा कर्ज

पर्सनल फाइनेंस

महिलाओं के SHGs को दिल्ली सरकार से मिला तोहफा, बिना गारंटी ₹10 करोड़ तक का मिलेगा कर्ज

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 18, 2026, 08:20 IST

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के अगुवाई वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गारंटी का कर्ज उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। यह पहल देश की राजधानी में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काफी अहम साबित हो सकती है।

Representative Image

दि्ल्ली सरकार महिलाओं की अगुवाई वाले स्टार्टअप को बिना गारंटी 10 करोड़ रुपये तक का कर्ज देगी (Photo: Shutterstock)

देशभर में स्वयं सहायता समूहों (Self Help Group, SHG) के लिए राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से आए दिन नई पहल शुरू हो रही हैं। इस लिस्ट में दिल्ली का नाम भी शामिल हो गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के अगुवाई वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गारंटी का कर्ज उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। यह पहल देश की राजधानी में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काफी अहम साबित हो सकती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं द्वारा बनाए गए स्वदेशी उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने के लिए शहर के मॉल और बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी खास प्लैटफॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेखा गुप्ता ने बयान में कहा, ‘राजधानी की महिलाओं को आत्मनिर्भर, उद्यमी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप के लिए 10 करोड़ रुपये तक के बिना किसी गारंटी के कर्ज की व्यवस्था की गई है।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कर्ज के लिए दिल्ली सरकार स्वयं गारंटी देगी।

उन्होंने शनिवार को रोहिणी में आयोजित दो दिवसीय ‘मेगा स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) मेला-2026’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘एक जिला, एक उत्पाद’ की अवधारणा को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसएचजी मेला महिलाओं द्वारा तैयार स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने और उन्हें व्यापक बाजार से जोड़ने की एक कोशिश है।

इस मेले में करीब 24 स्वयं सहायता समूहों ने हिस्सा लिया। मेले में हस्तशिल्प, क्रोशिया वर्क, खादी, घरेलू उत्पाद, खाद्य सामग्री और अन्य हस्तनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन और बिक्री की गई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पीएम ने देशवासियों से अपील की है कि वह पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करें, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया जाए और साथ ही एक साल तक देश के लोग सोना ना खरीदें, इसको लेकर रेखा गुप्ता ने दिल्ली में मंडे मेट्रो कैंपेन और हफ्ते में एक दिन No Vehicle Day कैंपेन शुरू करने की बात कही और कहा कि ऐसी छोटी-छोटी पहल से देश को फायदा मिलेगा।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख