return to news
  1. UTI, केनरा रोबेको, मिराए और एक्सिस ला रहे हैं नए फंड्स, सेबी के पास दाखिल किए पेपर्स

पर्सनल फाइनेंस

UTI, केनरा रोबेको, मिराए और एक्सिस ला रहे हैं नए फंड्स, सेबी के पास दाखिल किए पेपर्स

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 28, 2026, 18:22 IST

सारांश

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए चार नए फंड्स बाजार में आने वाले हैं। UTI, केनरा रोबेको, मिराए एसेट और एक्सिस म्यूचुअल फंड ने सेबी में आवेदन दिया है। इन स्कीम्स में हाइब्रिड, आर्बिट्राज और इंडेक्स आधारित रणनीतियां हैं।

mutual-fund-nfo-sebi-filing

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए चार नए फंड्स बाजार में आने वाले हैं।

म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के लिए बाजार में नए विकल्प आने वाले हैं। UTI, केनरा रोबेको, मिराए एसेट और एक्सिस म्यूचुअल फंड ने अपने नए फंड्स लांच करने की तैयारी कर ली है। इन चारों फंड हाउसों ने नई स्कीम्स के लिए सेबी के पास ऑफर डॉक्यूमेंट जमा कराए हैं। इन नए फंड्स में हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट, आर्बिट्राज, कॉन्ट्रा और मिडकैप इंडेक्स से जुड़ी अलग-अलग रणनीतियां शामिल हैं। निवेशक अपनी समझ और रिस्क के हिसाब से इनमें निवेश का प्लान बना सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

UTI क्लासिफ हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड की डिटेल्स

UTI म्यूचुअल फंड ने 'क्लासिफ हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड' के लिए सेबी में पेपर दाखिल किया है। यह एक इंटरवल स्कीम है, जिसका NFO प्राइस 10 रुपये रहेगा। इसमें एंट्री और एग्जिट लोड शून्य रखा गया है। यह फंड सिर्फ ग्रोथ ऑप्शन देगा और इसका न्यूनतम टारगेट 10 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसका बेंचमार्क निफ्टी 50 हाइब्रिड कंपोजिट डेट 15:85 इंडेक्स तय किया गया है। इसमें न्यूनतम निवेश 10 लाख रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में होगा। इसका उद्देश्य इक्विटी, डेट और डेरिवेटिव्स के जरिए लॉन्ग टर्म कैपिटल एप्रिसिएशन और इनकम जुटाना है।

केनरा रोबेको आर्बिट्राज फंड के नियम और शर्तें

केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड 'केनरा रोबेको आर्बिट्राज फंड' नाम से एक ओपन-एंडेड स्कीम लेकर आ रहा है। इसका NFO प्राइस 10 रुपये होगा और एंट्री लोड शून्य रहेगा। अलॉटमेंट के 15 दिनों के भीतर यूनिट्स निकालने पर 0.25% एग्जिट लोड लगेगा, जबकि 15 दिन बाद एग्जिट लोड शून्य होगा। यह स्कीम ग्रोथ और आईडीसीडब्ल्यू ऑप्शन देगी। इसका न्यूनतम टारगेट 10 करोड़ रुपये है और बेंचमार्क निफ्टी 50 आर्बिट्राज इंडेक्सTRI है। इसमें कम से कम 1,000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। इसका लक्ष्य आर्बिट्राज मौकों और डेट इंस्ट्रूमेंट्स से आमदनी तैयार करना है।

मिराए एसेट कॉन्ट्रा फंड में निवेश का मौका

मिराए एसेट म्यूचुअल फंड 'मिराए एसेट कॉन्ट्रा फंड' ला रहा है। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जिसका NFO प्राइस 10 रुपये है। एंट्री लोड शून्य रहेगा, जबकि अलॉटमेंट के 30 दिनों के भीतर रिडीम करने पर 1% एग्जिट लोड लगेगा। 30 दिन बाद एग्जिट लोड शून्य हो जाएगा। यह स्कीम ग्रोथ और आईडीसीडब्ल्यू विकल्प देगी और इसका मिनिमम टारगेट 10 करोड़ रुपये है। इसका बेंचमार्क निफ्टी 500 इंडेक्सTRI होगा। इसमें न्यूनतम 5,000 रुपये से शुरुआत की जा सकती है। इसका उद्देश्य विपरीत निवेश रणनीति अपनाकर इक्विटी से लॉन्ग टर्म ग्रोथ हासिल करना है।

एक्सिस निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स फंड की खास बातें

एक्सिस म्यूचुअल फंड 'एक्सिस निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स फंड' पेश कर रहा है। यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है जिसका NFO प्राइस 10 रुपये और एंट्री लोड शून्य है। 15 दिनों में रिडीम करने पर 0.25% एग्जिट लोड लगेगा, बाद में यह शून्य रहेगा। इसमें केवल ग्रोथ ऑप्शन मिलेगा और इसका मिनिमम टारगेट 5 करोड़ रुपये रखा गया है। इसका बेंचमार्क निफ्टी मिडकैप 150TRI रहेगा। इसमें सिर्फ 100 रुपये की न्यूनतम रकम से शुरुआत की जा सकती है। इसका उद्देश्य खर्चों से पहले निफ्टी मिडकैप 150TRI के बराबर रिटर्न देना है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories