return to news
  1. IDBI Bank के निजीकरण का विरोध तेज, 2 और 3 नवंबर को देशभर में हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

पर्सनल फाइनेंस

IDBI Bank के निजीकरण का विरोध तेज, 2 और 3 नवंबर को देशभर में हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 02, 2026, 14:58 IST

सारांश

बैंक की एडवाइजरी के मुताबिक ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग और Go Mobile+ ऐप के जरिए बैंकिंग से जुड़े काम कर सकेंगे। इसके अलावा UPI और दूसरे डिजिटल बैंकिंग चैनल भी उपलब्ध रहेंगे। यानी ग्राहक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने और डिजिटल पेमेंट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर पाएंगे।

IDBI Bank

नकदी की जरूरत होने पर ग्राहक ATM और बैंकिंग नोट एक्सेप्टर (BNA) मशीनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

IDBI Bank के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक में 2 और 3 नवंबर को दो दिन की हड़ताल है। इसे देखते हुए बैंक ने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बैंक ने सलाह दी है कि ग्राहक जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें और हड़ताल के दौरान वैकल्पिक बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल करें। IDBI Bank ने 31 अक्टूबर को अपने आधिकारिक X अकाउंट पर बताया कि उसे 2 और 3 नवंबर की हड़ताल को लेकर एसोसिएशन की ओर से नोटिस मिला है। बैंक ने कहा है कि वह हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाएं सामान्य रखने की पूरी कोशिश करेगा। हालांकि, ग्राहकों को संभावित परेशानी से बचने के लिए पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

हड़ताल के दौरान इन बैंकिंग सेवाओं का कर सकेंगे इस्तेमाल

बैंक की एडवाइजरी के मुताबिक ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग और Go Mobile+ ऐप के जरिए बैंकिंग से जुड़े काम कर सकेंगे। इसके अलावा UPI और दूसरे डिजिटल बैंकिंग चैनल भी उपलब्ध रहेंगे। यानी ग्राहक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने और डिजिटल पेमेंट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर पाएंगे।

नकदी की जरूरत होने पर ग्राहक ATM और बैंकिंग नोट एक्सेप्टर (BNA) मशीनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा जहां सुविधा उपलब्ध है, वहां कस्टमर सर्विस पॉइंट (CSP), बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट और समीप आउटलेट्स के जरिए भी बैंकिंग सेवाएं ली जा सकेंगी। IDBI Bank ने यह भी स्पष्ट किया है कि ग्राहक 2 और 3 नवंबर को दूसरे बैंकों के ATM से भी बिना किसी चार्ज के कैश निकाल सकेंगे।

हालांकि, बैंक ने साफ किया है कि वह सामान्य बैंकिंग कामकाज जारी रखने की कोशिश करेगा, लेकिन हड़ताल के कारण ब्रांच में मिलने वाली सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए ग्राहकों को जरूरी ट्रांजैक्शन पहले ही पूरे करने की सलाह दी गई है।

क्यों हो रही है IDBI Bank में हड़ताल?

यह हड़ताल United Forum of IDBI Officers & Employees ने बुलाई है। यूनियन की मुख्य मांग IDBI Bank के प्रस्तावित निजीकरण को रोकने की है। यूनियन का कहना है कि बैंक की स्थिति में सुधार सरकारी निवेश और कर्मचारियों की मेहनत से हुआ है, न कि किसी विदेशी निजी कंपनी की वजह से।

यूनियन के मुताबिक IDBI Bank को 2016 से 2020 के बीच काफी नुकसान हुआ था। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एसेट क्वालिटी रिव्यू (AQR) के तहत बैंक के खराब लोन की पहचान की गई थी। उस समय रघुराम राजन RBI के गवर्नर थे। फिलहाल बैंक ने ग्राहकों से डिजिटल बैंकिंग और दूसरे उपलब्ध विकल्पों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories