return to news
  1. अब WhatsApp पर चेक करें अपना PF बैलेंस, EPFO ने शुरू की नई सुविधा; ऑफिस जाने का झंझट होगा खत्म

पर्सनल फाइनेंस

अब WhatsApp पर चेक करें अपना PF बैलेंस, EPFO ने शुरू की नई सुविधा; ऑफिस जाने का झंझट होगा खत्म

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 01, 2026, 21:36 IST

सारांश

मंत्रालय के अनुसार, ईपीएफओ पहचान और बैंक अकाउंट का निर्धारित वेरिफिकेशन करने के बाद पात्र खातों का निपटान अपने आप शुरू करेगा। इससे पात्र लाभार्थियों को उनकी बकाया राशि ट्रांसफर की जा सकेगी।

EPFO

EPFO ने लॉन्च की WhatsApp सर्विस (Photo: Shutterstock)

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने आज कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सर्विसेज को व्हाट्सऐप के जरिये उपलब्ध कराने की शुरुआत की। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। मंत्रालय के बयान के मुताबिक इस सुविधा के तहत कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के अंशधारक ईपीएफओ की वेरिफाइड व्हाट्सऐप सर्विस के जरिए अपने पीएफ अकाउंट में जमा राशि, पिछले पांच ट्रांजैक्शन और पासबुक का ब्योरा देख सकेंगे। इसके अलावा, उन्हें व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी मिलेगा और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने में सहायता मिलेगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

WhatsApp पर मिलेगी PF बैलेंस की जानकारी

इससे रोजमर्रा की सर्विसेज मोबाइल फोन पर आसानी से उपलब्ध होंगी और लोगों को ईपीएफओ ऑफिसों के चक्कर लगाने की जरूरत कम पड़ेगी। मंत्री ने ईपीएफओ के 74वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर इनएक्टिव ईपीएफ अकाउंट्स के पात्र मामलों में ऑटोमेटिक निपटान की सुविधा भी शुरू की। इसके तहत आधार से वेरिफाइड ऐसे इनएक्टिव ईपीएफ अकाउंट्स के अंशधारकों को अलग से क्लेम आवेदन जमा करने की जरूरत नहीं होगी, जिनमें 1,000 रुपये तक की राशि जमा है।

इनएक्टिव अकाउंट का ऑटोमेटिक निपटान होगा शुरू

मंत्रालय के अनुसार, ईपीएफओ पहचान और बैंक अकाउंट का निर्धारित वेरिफिकेशन करने के बाद पात्र खातों का निपटान अपने आप शुरू करेगा। इससे पात्र लाभार्थियों को उनकी बकाया राशि ट्रांसफर की जा सकेगी। इस सुविधा से करीब एक लाख खातों को लाभ मिलने का अनुमान है, जिनमें कुल पांच करोड़ रुपये जमा हैं। इस मौके पर सात प्रकाशनों का भी विमोचन किया गया। ये प्रकाशन ज्ञान सृजन, संस्थागत सीख, कानूनी जागरूकता और संवेदनशील प्रशासन के प्रति ईपीएफओ की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

8 करोड़ से अधिक सदस्यों का भरोसा EPFO पर

समारोह में मांडविया ने कहा कि 74 साल के सफर में ईपीएफओ देश के कामगारों के लिए एक भरोसेमंद संस्था बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति लोगों का भरोसा इस बात से जाहिर होता है कि आठ करोड़ से अधिक सदस्यों के योगदान से इसके पास 32 लाख करोड़ रुपये का कोष जमा हुआ है। यह ईपीएफओ के कर्मचारियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से संभव हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से ईपीएफओ के 75वें वर्ष में प्रवेश करने से पहले कामगारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विभिन्न क्षेत्रों में नई पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने बदलते समय के अनुरूप खुद को ढालने, चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ाने और प्रक्रियाओं में सुधार करते रहने पर जोर दिया।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories