पर्सनल फाइनेंस

4 min read | अपडेटेड November 02, 2026, 13:00 IST
सारांश
अगर WhatsApp सर्विस काम नहीं कर रही है, तो पीएफ खाताधारक EPFO के मेंबर पोर्टल और UMANG ऐप के जरिए अपना बैलेंस और पासबुक चेक कर सकते हैं। इसके अलावा मिस्ड कॉल और SMS के जरिए भी पीएफ बैलेंस की जानकारी लेने की सुविधा उपलब्ध है।

कई सदस्यों ने EPFO की वेबसाइट और UMANG ऐप पर पासबुक एक्सेस करने में परेशानी की बात कही है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF खाताधारकों की सुविधा के लिए नई WhatsApp सर्विस शुरू की है। इसके जरिए सदस्य घर बैठे अपना पीएफ बैलेंस, पिछले 5 ट्रांजैक्शन और पासबुक की जानकारी हासिल कर सकते हैं। हालांकि, सर्विस शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत करनी शुरू कर दी। उनका कहना है कि यह सर्विस ठीक से काम नहीं कर रही है। कई यूजर्स के मुताबिक बार-बार कोशिश करने के बाद ही उन्हें WhatsApp पर जवाब मिल रहा है।
केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में EPFO के 74वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान इस सर्विस को लॉन्च किया। इसका मकसद पीएफ से जुड़ी सामान्य जानकारी के लिए लोगों को EPFO ऑफिस के चक्कर लगाने से बचाना और मोबाइल पर ही सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
EPFO ने जैसे ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस सर्विस की जानकारी दी, यूजर्स ने कमेंट में अपनी परेशानी बतानी शुरू कर दी। कई लोगों का कहना था कि WhatsApp पर दिए गए नंबर पर मैसेज भेजने के बाद उन्हें तुरंत जरूरी जानकारी या सही जवाब नहीं मिल रहा है। कुछ यूजर्स ने बताया कि कई बार कोशिश करने के बाद सर्विस काम कर रही है।
हालांकि, खबर लिखे जाने तक EPFO ने इन शिकायतों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले भी EPFO की डिजिटल सेवाओं को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। कई सदस्यों ने EPFO की वेबसाइट और UMANG ऐप पर पासबुक एक्सेस करने में परेशानी की बात कही है।

मैसेज भेजने के बाद आपके सामने भाषा चुनने का विकल्प आएगा। अपनी पसंद की भाषा चुनें। भाषा चुनने के बाद आपको कई सर्विस के विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से अपनी जरूरत के अनुसार PF बैलेंस चेक करने, पिछले 5 ट्रांजैक्शन देखने या पासबुक डाउनलोड करने का विकल्प चुनें। ध्यान रखें कि इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको उसी मोबाइल नंबर से WhatsApp मैसेज भेजना होगा, जो आपके UAN (Universal Account Number) से लिंक है।
जैसे ही आप किसी सर्विस का विकल्प चुनेंगे, आपके UAN से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। इसके बाद WhatsApp पर Enter OTP का विकल्प चुनें और प्राप्त OTP दर्ज करें। अगर आपको OTP नहीं मिलता है, तो Resend OTP के विकल्प पर क्लिक करके दोबारा OTP मंगा सकते हैं।
OTP दर्ज करने के बाद आपको EPFO की ओर से Verified Successfully का कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा। इसके बाद आपका सेशन अगले 60 मिनट तक एक्टिव रहेगा। इस दौरान आप अपनी जरूरत के मुताबिक PF अकाउंट से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप WhatsApp के जरिए अपनी PF पासबुक डाउनलोड करते हैं, तो आपको एक पासवर्ड-प्रोटेक्टेड PDF फाइल मिलेगी। इस फाइल को खोलने के लिए आपको अपनी जन्मतिथि (DOB) दर्ज करनी होगी। सही जन्मतिथि दर्ज करने के बाद PDF अनलॉक हो जाएगी और आप अपनी पासबुक देख सकेंगे।
अगर WhatsApp सर्विस काम नहीं कर रही है, तो पीएफ खाताधारक EPFO के मेंबर पोर्टल और UMANG ऐप के जरिए अपना बैलेंस और पासबुक चेक कर सकते हैं। इसके अलावा मिस्ड कॉल और SMS के जरिए भी पीएफ बैलेंस की जानकारी लेने की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही, किसी भी फर्जी WhatsApp अकाउंट से सावधान रहें। EPFO के नाम पर किसी को अपना OTP, बैंक डिटेल या दूसरी गोपनीय जानकारी शेयर न करें।
इसी कार्यक्रम में EPFO ने आधार से सत्यापित निष्क्रिय खातों के निपटान की ऑटोमैटिक सुविधा का भी ऐलान किया। इसके तहत ₹1,000 तक बैलेंस वाले निष्क्रिय खातों का पैसा अपने आप सेटल किया जा सकेगा। हालांकि, इसके लिए खाताधारक की पहचान और बैंक अकाउंट का सत्यापन जरूरी होगा।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख