return to news
  1. इस राज्य में SHG को करीब ₹27,000 करोड़ कर्ज देने का टारगेट, सरकार का इरादा एक करोड़ लोगों को करोड़पति बनाना

पर्सनल फाइनेंस

इस राज्य में SHG को करीब ₹27,000 करोड़ कर्ज देने का टारगेट, सरकार का इरादा एक करोड़ लोगों को करोड़पति बनाना

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 07, 2026, 14:59 IST

सारांश

तेलंगाना के राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डी. अनसूया सीताक्का ने एसएचजी के लिए वार्षिक ऋण योजना गुरुवार को जारी की, जिसमें 2026-27 के दौरान 26,621.47 करोड़ रुपये के कर्ज देने का लक्ष्य रखा गया है।

लोन

तेलंगाना सरकार का 2026-27 में स्वयं सहायता समूहों को करीब 27,000 करोड़ रुपये ऋण देने का लक्ष्य

तेलंगाना सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में महिला स्वयं सहायता समूहों (Self Help Group, SHG) को लगभग 27,000 करोड़ रुपये के कर्ज उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है। राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डी. अनसूया सीताक्का ने एसएचजी के लिए सालाना ऋण योजना गुरुवार को जारी की, जिसमें 2026-27 के दौरान 26,621.47 करोड़ रुपये के लोन देने का लक्ष्य रखा गया है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में बैंकों ने स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को 25,228.89 करोड़ रुपये के लोन दिए थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

राज्य सरकार के विशेष मुख्य सचिव एम. दाना किशोर, सोसाइटी फॉर एलिमिनेशन ऑफ रूरल पावर्टी (एसईआरपी) की मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिव्या देवराजन, बैंक अधिकारी और अन्य अधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। यहां वार्षिक ऋण योजना जारी की गई। तेलंगाना ने 67 लाख सदस्यों के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों का एक मजबूत नेटवर्क विकसित किया है।

एक करोड़ लोगों को ‘करोड़पति’ बनाने के दृष्टिकोण के साथ सरकार ने कई पहल की हैं। इनमें एसएचजी द्वारा संचालित सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना, ‘अम्मा आदर्श पाठशाला’ (स्कूलों) के रखरखाव का प्रबंधन सौंपना और स्कूल यूनिफॉर्म की सिलाई का कार्य महिला समूहों को देना शामिल है।

क्या है स्वयं सहायता ग्रुप?

स्वयं सहायता समूह (Self-Help Group - SHG) समान सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि वाले 10-20 स्थानीय लोगों (मुख्य तौर पर महिलाओं) का एक स्वैच्छिक संगठन है, जो नियमित बचत, छोटे ऋण और आपसी सहयोग के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए एक साथ काम करते हैं। ये समूह बैंकिंग सुविधाओं, सूक्ष्म ऋण और स्वरोजगार के माध्यम से गरीबी कम करने और महिलाओं को सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम हैं।

भाषा इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख