return to news
  1. Small Savings Schemes: अप्रैल-जून 2026 में भी मिलता रहेगा पहले जैसा ब्याज, चेक करें SSY, PPF और SCSS का लेटेस्ट रेट

पर्सनल फाइनेंस

Small Savings Schemes: अप्रैल-जून 2026 में भी मिलता रहेगा पहले जैसा ब्याज, चेक करें SSY, PPF और SCSS का लेटेस्ट रेट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 31, 2026, 12:34 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पर अभी 8.2% ब्याज मिल रहा है, जो टैक्स बेनिफिट के साथ आता है। यह बेहद पॉपुलर स्कीम है, जो कि 10 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के लिए है। इसमें कम से कम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख प्रति वित्तीय वर्ष निवेश किया जा सकता है।

Small Saving Schemes

Small Saving Schemes: 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक वही ब्याज दरें लागू रहेंगी जो जनवरी–मार्च 2026 में थीं।

Small Savings Schemes: भारत सरकार ने अप्रैल–जून 2026 के लिए छोटी बचत योजनाओं की नई ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है। इस बार भी सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP) जैसी योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि ये लगातार आठवीं तिमाही है जब दरें स्थिर रखी गई हैं। वित्त मंत्रालय के अनुसार 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक वही ब्याज दरें लागू रहेंगी जो जनवरी–मार्च 2026 में थीं। सरकार के इस फैसले से उन निवेशकों को झटका लगा है, जो दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे थे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

निवेशकों को कितना मिलेगा ब्याज

योजनाब्याज दर (%)
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)8.2%
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF)7.1%
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)7.7%
किसान विकास पत्र (KVP)7.5%
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)8.2%
मंथली इनकम स्कीम (MIS)7.4%
पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट4.0%
1-वर्ष फिक्स्ड डिपॉजिट6.9%
2-वर्ष फिक्स्ड डिपॉजिट7.0%
3-वर्ष फिक्स्ड डिपॉजिट7.1%
5-वर्ष फिक्स्ड डिपॉजिट7.5%
5-वर्ष रेकरिंग डिपॉजिट (RD)6.7%

SSY पर मिलता रहेगा 8.2% का ब्याज

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पर अभी 8.2% ब्याज मिल रहा है, जो टैक्स बेनिफिट के साथ आता है। यह बेहद पॉपुलर स्कीम है, जो कि 10 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के लिए है। इसमें कम से कम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख प्रति वित्तीय वर्ष निवेश किया जा सकता है। इसका पैसा खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष बाद या 18 वर्ष की आयु के बाद विवाह के समय मैच्योर होता है। बालिका के 18 वर्ष का होने या 10वीं पास करने के बाद शिक्षा के लिए 50% राशि निकाली जा सकती है।

PPF पर 7.1% ब्याज

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) भारत सरकार की एक लंबी अवधि की सुरक्षित बचत योजना है। इसमें निवेशकों को धारा 80C के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है। यह EEE कैटेगरी में आता है, जिसका मतलब है कि इसमें निवेश के साथ ही मिलने वाले ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट पर भी कोई टैक्स नहीं लगता। इसमें आप एक वित्तीय वर्ष में इसमें ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये ही जमा कर सकते हैं। इसमें आंशिक निकासी की सुविधा छठे वित्तीय वर्ष के बाद ही मिल पाती है। वहीं, 15 साल की अवधि से पहले खाता बंद करना भी बहुत मुश्किल काम है।

Senior Citizen Saving Scheme पर 8.2% रिटर्न

SCSS में 60 साल और इससे अधिक उम्र के लोग निवेश शुरू कर सकते हैं। यह रिटायरमेंट के बाद की एक फिक्स्ड-इनकम इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट है। यह योजना अभी 8.2% ब्याज दे रही है। इस योजना में हर साल 1000 रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। इसमें निवेशकों का पैसा 5 साल तक लॉक रहता है, इसके बाद इसे आगे और भी बढ़ाया जा सकता है। इसमें 80C के तहत ₹1.50 लाख तक टैक्स छूट मिलती है। ब्याज टैक्सेबल है, लेकिन मैच्योरिटी पर आपका मूलधन पूरी तरह टैक्स फ्री होता है।

अगला लेख