return to news
  1. इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों का DA-DR बढ़कर 60% हुआ, जनवरी से मिलेगा एरियर

पर्सनल फाइनेंस

इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों का DA-DR बढ़कर 60% हुआ, जनवरी से मिलेगा एरियर

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 17, 2026, 12:06 IST

सारांश

खास बात यह है कि DA और DR में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2026 से लागू होगी। इसके तहत मिलने वाला पिछला बकाया (Arrears) साल 2026 के दशईं त्योहार से पहले दे दिया जाएगा। इससे पहले राज्य में यह भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जो अब इस नई बढ़ोतरी के बाद कुल 60% हो जाएगा।

Sikkim DA Hike

सरकार के फैसले का सीधा लाभ सिक्किम के सभी पात्र कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा।

सिक्किम के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में यह घोषणा की।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कर्मचारियों को मिलेगा एरियर

खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2026 से लागू होगी। इसके तहत मिलने वाला पिछला बकाया (Arrears) साल 2026 के दशईं त्योहार से पहले दे दिया जाएगा। इससे पहले राज्य में यह भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जो अब इस नई बढ़ोतरी के बाद कुल 60% हो जाएगा।

किसे मिलेगा इस बढ़ोतरी का फायदा?

इस फैसले का सीधा लाभ सिक्किम सरकार के सभी पात्र कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) मिलता है, जबकि रिटायर्ड कर्मचारियों को महंगाई राहत (DR) दी जाती है।

इस बढ़ोतरी से हर व्यक्ति के वेतन में होने वाला इजाफा अलग-अलग होगा, क्योंकि DA की गणना कर्मचारी के मूल वेतन के आधार पर होती है और DR की गणना पेंशनभोगी की मूल पेंशन पर की जाती है।

क्या होता है महंगाई भत्ता (DA)?

महंगाई भत्ता एक ऐसा पैसा है जो सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई के असर को कम करने के लिए देती है। इसे हर व्यक्ति के मूल वेतन या मूल पेंशन के एक निश्चित प्रतिशत के रूप में तय किया जाता है। चूंकि यह मूल वेतन पर निर्भर करता है, इसलिए 2% की इस बढ़ोतरी से हर कर्मचारी या पेंशनभोगी के खाते में आने वाली नकद राशि एक जैसी नहीं होगी, बल्कि उनके वेतन के हिसाब से कम या ज्यादा होगी।

केंद्र सरकार ने भी की थी बढ़ोतरी

बता दें कि केंद्र सरकार ने भी 1 जनवरी 2026 से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को 58% से बढ़ाकर 60% करने की मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने यह फैसला 18 अप्रैल 2026 को लिया था। हालांकि, सिक्किम सरकार का यह फैसला विशेष रूप से राज्य के कर्मचारियों के लिए है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख