return to news
  1. IT और PSU Bank स्टॉक्स में बढ़ी बिकवाली, क्रूड ऑयल समेत आज इन वजहों से टूटा बाजार

मार्केट न्यूज़

IT और PSU Bank स्टॉक्स में बढ़ी बिकवाली, क्रूड ऑयल समेत आज इन वजहों से टूटा बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 17, 2026, 11:05 IST

सारांश

आज NSE पर IT से लेकर PSU बैंक इंडेक्स तक कई सेक्टर्स में बिकवाली हो रही है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1.72 फीसदी उछल गया है। निफ्टी PSU बैंक में भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

Stock Market

Stock Market: आज 17 अगस्त को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कमजोर होकर खुला।

भारतीय शेयर बाजार में आज 17 अगस्त को एक बार फिर बिकवाली का दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 464 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 77545 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी आज 117 अंकों की कमजोरी रही और यह 24249 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच क्रूड ऑयल की कीमत आज भी ऊंची बनी हुई है। यहां हम जानेंगे कि बाजार में आज की गिरावट के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-ईरान तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बरकरार है। दोनों देशों के बीच जून में हुआ समझौता आज खत्म हो रहा है। इसके तहत युद्ध खत्म करने के लिए अंतिम समझौते पर बातचीत करने के लिए 60 दिन का समय मिला था। हालांकि, युद्ध रोकने के लिए चल रही बातचीत पूरी तरह रुक गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत पूरी तरह ठप हो चुकी है और समझौते को आगे बढ़ाने पर कोई सहमति नहीं बनी है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर उल्लंघन के आरोप लगा रहे हैं। इस अनिश्चितता से निवेशकों का बाजार पर भरोसा कमजोर हुआ है।

क्रूड ऑयल में उछाल

जियो पॉलिटिकल टेंशन का असर क्रूड ऑयल पर भी दिख रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत बढ़कर 88.57 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रही है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से देश में महंगाई बढ़ने की आशंका बनी रहती है।

रुपये में कमजोरी

आज 17 अगस्त को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कमजोर होकर खुला। यह 95.48 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 95.43 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने FCNR-B डिपॉजिट की स्वैप विंडो को 30 सितंबर की जगह अब 31 अगस्त को ही बंद करने का फैसला किया है।

कई सेक्टर्स में हो रही है बिकवाली

आज NSE पर IT से लेकर PSU बैंक इंडेक्स तक कई सेक्टर्स में बिकवाली हो रही है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 1.72 फीसदी उछल गया है। निफ्टी PSU बैंक में भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इन सभी सेक्टर्स ने बाजार पर दबाव बढ़ाया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख