return to news
  1. SGB 2021-22 Series V: RBI ने तय की रिडेम्पशन कीमत, निवेशकों को मिल सकता है 223% का शानदार

पर्सनल फाइनेंस

SGB 2021-22 Series V: RBI ने तय की रिडेम्पशन कीमत, निवेशकों को मिल सकता है 223% का शानदार

Upstox

3 min read | अपडेटेड August 17, 2026, 19:03 IST

सारांश

SGB Series V को 17 अगस्त 2021 को जारी किया गया था। SGB के नियमों के मुताबिक निवेशक पांच साल पूरे होने के बाद ब्याज भुगतान की तारीख पर समय से पहले रिडेम्पशन करा सकते हैं। RBI ने इस सीरीज के लिए 17 अगस्त 2026 की तारीख तय की थी।

RBI

RBI ने प्रीमैच्योर रिडेम्पशन कीमत ₹15295 प्रति यूनिट तय की है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2021-22 सीरीज V रखने वाले निवेशकों के लिए आज 17 अगस्त 2026 का दिन अहम है। इस सीरीज के बॉन्ड को तय नियमों के तहत समय से पहले रिडीम किया जा सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसकी प्रीमैच्योर रिडेम्पशन कीमत ₹15295 प्रति यूनिट तय की है। बता दें कि ऑनलाइन निवेश करने वालों के लिए इसकी शुरुआती कीमत ₹4,740 और अन्य निवेशकों के लिए ₹4,790 प्रति यूनिट थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

निवेशकों को तगड़ा मुनाफा

अगर किसी निवेशक ने ऑनलाइन ₹4740 में एक SGB यूनिट खरीदी थी, तो उसे अब ₹15295 मिलेंगे। यानी प्रति यूनिट ₹10555 का मुनाफा, जो करीब 223% का रिटर्न है। वहीं ₹4790 की कीमत पर खरीदने वाले निवेशक को प्रति यूनिट करीब ₹10505 का फायदा होगा, यानी लगभग 219% रिटर्न। बता दें कि इस निवेश पर 2.5% सालाना ब्याज अलग से मिलता है।

17 अगस्त को क्यों हो रही है रिडेम्पशन?

SGB Series V को 17 अगस्त 2021 को जारी किया गया था। SGB के नियमों के मुताबिक निवेशक पांच साल पूरे होने के बाद ब्याज भुगतान की तारीख पर समय से पहले रिडेम्पशन करा सकते हैं। RBI के अप्रैल-सितंबर 2026 के कैलेंडर में इस सीरीज के लिए 17 अगस्त 2026 की तारीख तय की गई थी।

यहां निवेशकों के लिए एक जरूरी बात है। भले ही रिडेम्पशन की तारीख 17 अगस्त है, लेकिन इस सीरीज के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्पशन रिक्वेस्ट जमा करने की अवधि 17 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक थी। इसलिए जिसने इस अवधि में आवेदन नहीं किया है, वह आज सीधे नई रिक्वेस्ट देकर प्रीमैच्योर रिडेम्पशन नहीं करा सकता।

2.5% ब्याज और टैक्स का क्या होगा?

SGB पर 2.5% सालाना ब्याज मिलता है, जिसका भुगतान हर छह महीने में किया जाता है। यह ब्याज गोल्ड की कीमत बढ़ने से हुए मुनाफे से अलग है और निवेशक की लागू इनकम टैक्स दर के अनुसार टैक्सेबल होता है। 1 अप्रैल 2026 से SGB के कैपिटल गेन टैक्स नियम बदल गए हैं। अब कैपिटल गेन की छूट तभी मिलती है जब SGB को मूल इश्यू के समय खरीदा गया हो और उसे पूरी आठ साल की मैच्योरिटी तक लगातार रखा गया हो। इसलिए पांच साल बाद होने वाली यह प्रीमैच्योर रिडेम्पशन टैक्स-फ्री नहीं है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। किसी भी फैसले से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख