return to news
  1. SGB निवेशकों के लिए आज बड़ा मौका, 5 साल बाद 231% रिटर्न के साथ पैसा निकालने का खुला विकल्प

पर्सनल फाइनेंस

SGB निवेशकों के लिए आज बड़ा मौका, 5 साल बाद 231% रिटर्न के साथ पैसा निकालने का खुला विकल्प

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 25, 2026, 14:09 IST

सारांश

SGB में सरकार सोने के भाव से जुड़ा निवेश करवाती है। यानी आपने फिजिकल गोल्ड नहीं खरीदा, लेकिन आपका निवेश सोने की कीमत से जुड़ा रहता है। जब यह बॉन्ड 2021 में आया था, तब इसकी कीमत करीब 4777 रुपये प्रति यूनिट थी। वहीं ऑनलाइन वालों के लिए कीमत 4,727 रुपये तय की गई थी।

RBI SGB

RBI SGB: अगर किसी ने 1 यूनिट खरीदी थी, तो आज उसे लगभग 15,840 रुपये मिलेंगे।

Sovereign Gold Bond: अगर आपने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 सीरीज I में निवेश किया है, तो आज आपके लिए एक अहम अपडेट है। अगर आप चाहें तो बॉन्ड की पूरी 8 साल की अवधि खत्म होने का इंतजार किए बिना अभी अपना पैसा निकाल सकते हैं। इसे ही प्रीमैच्योर रिडेम्पशन (मैच्योरिटी से पहले पैसे निकालना) कहते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बॉन्ड सीरीज के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की कीमत घोषित कर दी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

RBI का नियम कहता है कि SGB निवेशक बॉन्ड जारी होने के 5 साल पूरे होने के बाद ब्याज भुगतान की तय तारीख पर समय से पहले रिडेम्प्शन का विकल्प चुन सकते हैं। इस सीरीज के लिए यह सुविधा 25 मई 2026 से उपलब्ध हो गई है। बता दें कि अगर आप यह विकल्प नहीं चुनते हैं तो 8 साल पूरे होने पर यह बॉन्ड अपने आप मैच्योर हो जाता है।

क्या है रिडेम्प्शन प्राइस?

SGB में सरकार सोने के भाव से जुड़ा निवेश करवाती है। यानी आपने फिजिकल गोल्ड नहीं खरीदा, लेकिन आपका निवेश सोने की कीमत से जुड़ा रहता है। जब यह बॉन्ड 2021 में आया था, तब इसकी कीमत करीब 4777 रुपये प्रति यूनिट थी (ऑनलाइन वालों के लिए 4,727 रुपये)।

अब सोने की कीमत काफी बढ़ चुकी है, इसलिए RBI ने इसका रिडेम्प्शन प्राइस 15,840 रुपये प्रति यूनिट तय किया है। यह कीमत 20, 21 और 22 मई 2026 को 999 प्योरिटी वाले सोने के क्लोजिंग प्राइस के औसत के आधार पर निकाली गई है। सोने की ये दरें इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) जारी करता है और इन्हीं के आधार पर SGB का रिडेम्प्शन मूल्य तय होता है।

कितना मिलेगा रिटर्न

अगर किसी ने 1 यूनिट खरीदी थी, तो आज उसे लगभग 15,840 रुपये मिलेंगे। यानी करीब 231% का रिटर्न। उदाहरण के लिए, अगर किसी ने 10 यूनिट खरीदी थीं, तो लगभग 47 हजार रुपये का निवेश आज करीब 1.58 लाख रुपये बन गया है। अगर कोई निवेशक पैसा निकालना चाहता है, तो उसे अपने बैंक, पोस्ट ऑफिस या स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL) के जरिए आवेदन करना होगा। पैसा सीधे उसी बैंक खाते में आएगा, जो निवेश के समय दिया गया था।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख