return to news
  1. Stock Market: क्रूड ऑयल $95 के नीचे, US-Iran समझौते की उम्मीद, इन फैक्टर्स से बाजार में चौतरफा खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Stock Market: क्रूड ऑयल $95 के नीचे, US-Iran समझौते की उम्मीद, इन फैक्टर्स से बाजार में चौतरफा खरीदारी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 25, 2026, 10:43 IST

सारांश

Stock Market: जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीदों का असर आज क्रूड ऑयल पर भी दिख रहा है। आज कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में 5.45 फीसदी की गिरावट थी और यह 94.73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Stock Market

Stock Market: कच्चे तेल में गिरावट का असर आज रुपये की वैल्यू पर भी दिख रहा है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 25 मई को शानदार तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 920 अंकों की तेजी देखी गई और यह 76334 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 ने भी 270 अंकों की बढ़त के साथ 23,989.10 के स्तर को छू लिया। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों के चलते आज क्रूड ऑयल का भाव कम हुआ है। दूसरी तरफ डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में भी सुधार दिख रहा है। इन वजहों से आज बाजार को सपोर्ट मिला है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद काफी बढ़ गई है। उन्होंने साफ किया है कि दोनों देश एक ऐतिहासिक समझौते के बेहद करीब हैं, लेकिन साथ ही अमेरिकी टीम को जल्दबाजी न करने की हिदायत भी दी है। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान को यह समझना होगा कि वह किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं बना सकता।

क्रूड ऑयल 95 डॉलर के नीचे

जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीदों का असर आज क्रूड ऑयल पर भी दिख रहा है। आज कच्चे तेल का भाव 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में 5.45 फीसदी की गिरावट थी और यह 94.73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में यह भारत के लिए अच्छी खबर है।

रुपये में मजबूती

कच्चे तेल में गिरावट का असर आज रुपये की वैल्यू पर भी दिख रहा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज भारतीय रुपया 40 पैसे मजबूत होकर 95.20 के स्तर पर पहुंच गया। रुपये की मजबूती ने भी आज मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला।

बाजार में चौतरफा खरीदारी

आज शेयर बाजार में ऑटो से लेकर बैंकिंग तक सभी सेक्टर्स में जमकर खरीदारी हो रही है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की बढ़त है। निफ्टी ऑटो, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी करीब 1.50 फीसदी तक चढ़ गए हैं। निफ्टी रियल्टी में 1.30 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा निफ्टी FMCG, IT, मीडिया, मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इन सभी सेक्टर्स ने बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख