return to news
  1. Senior Citizen को FD पर मिल रहा 7% से ज्यादा ब्याज, सुरक्षित निवेश के साथ मिलेगा नियमित रिटर्न

पर्सनल फाइनेंस

Senior Citizen को FD पर मिल रहा 7% से ज्यादा ब्याज, सुरक्षित निवेश के साथ मिलेगा नियमित रिटर्न

Upstox

3 min read | अपडेटेड April 16, 2026, 18:19 IST

सारांश

Senior Citizen FD: 60 साल की उम्र के बाद आमदनी आमतौर पर कम हो जाती है। ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) रिटायर लोगों के लिए एक भरोसेमंद निवेश विकल्प बन जाता है। यह उन्हें लंबे समय तक स्थिरता और मानसिक शांति देता है, क्योंकि इसमें जोखिम बहुत कम होता है और रिटर्न तय होता है।

Senior citizen fd

सीनियर सिटीजन FD में सामान्य FD के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है।

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश के पसंदीदा विकल्पों में से एक है। इसमें न सिर्फ पैसा सुरक्षित रहता है बल्कि नियमित रिटर्न भी मिलता है। इस समय कई सरकारी बैंक सीनियर सिटीजन को 7% से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। 60 साल के बाद लोग आमतौर पर ज्यादा मुनाफे की बजाय अपने पैसे की सुरक्षा और नियमित आय पर ध्यान देते हैं। यही वजह है कि सीनियर सिटीजन को यह विकल्प बेहद पसंद आता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सीनियर सिटीजन के लिए FD क्यों है अहम

60 साल की उम्र के बाद आमदनी आमतौर पर कम हो जाती है। ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) रिटायर लोगों के लिए एक भरोसेमंद निवेश विकल्प बन जाता है। यह उन्हें लंबे समय तक स्थिरता और मानसिक शांति देता है, क्योंकि इसमें जोखिम बहुत कम होता है और रिटर्न तय होता है।

सीनियर सिटीजन FD में सामान्य FD के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है। सरकारी बैंक इस मामले में ज्यादा भरोसेमंद माने जाते हैं, क्योंकि इनके पीछे सरकार का सपोर्ट होता है। इससे पैसा सुरक्षित रहता है और रिटर्न भी तय रहता है। इस तरह FD बुजुर्गों को उनकी नियमित जरूरतों के हिसाब से आय को मैनेज करने में मदद करती है।

इन बैंकों में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न

Bank of Baroda 5 से 10 साल के FD पर 7% तक ब्याज दे रहा है। 1 साल के लिए 6.6%, 3 साल के लिए 6.75% और 5 साल के लिए 6.9% की दर है। Bank of India 450 दिनों के FD पर 7.1% दे रहा है। इसके अलावा 1 साल पर 6.75%, 3 साल पर 7% और 5 व 10 साल के लिए 6.75% ब्याज मिल रहा है।

Canara Bank में 555 दिनों के FD पर 7.1% तक ब्याज दे रहा है, जबकि 1, 3, 5 और 10 साल के लिए करीब 6.75% की दर है। State Bank of India 5 से 10 साल के FD पर 7.05% तक ब्याज दे रहा है। वहीं 1 साल के लिए 6.75%, 3 साल के लिए 6.8% और 5 व 10 साल के लिए 7.05% की दर है।

Punjab and Sind Bank 666 दिनों के FD पर 7.25% तक ब्याज दे रहा है, जो सबसे ज्यादा में से एक है। इसके अलावा 1 साल, 3 साल और 10 साल के लिए करीब 6.35% और 5 साल के लिए 6.45% की दर मिल रही है।

Bank of Maharashtra 400 दिनों के FD पर 7.15% दे रहा है। वहीं 1 साल के लिए 6.7%, 3 साल के लिए 5.75% और 5 व 10 साल के लिए 5.5% ब्याज मिल रहा है। Punjab National Bank 444 दिनों की FD पर 7.1% तक ब्याज दे रहा है। इसके अलावा 1 साल पर 6.75%, 3 साल पर 6.8%, 5 साल पर 6.6% और 10 साल पर 6.8% ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख