return to news
  1. SBI Salary Account वालों को झटका! 1 अक्टूबर से ATM के 5 ट्रांजैक्शन के बाद देना होगा चार्ज

पर्सनल फाइनेंस

SBI Salary Account वालों को झटका! 1 अक्टूबर से ATM के 5 ट्रांजैक्शन के बाद देना होगा चार्ज

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 03, 2026, 14:11 IST

सारांश

नई व्यवस्था में 5 ट्रांजैक्शन की सीमा के अंदर फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल होंगे। यानी ATM से कैश निकालना ही नहीं, बल्कि बैलेंस चेक करना जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन भी इसी लिमिट में गिने जाएंगे।

SBI ATM

यह बदलाव खास तौर पर SBI Salary Package Account holders पर लागू होगा।

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के सैलरी पैकेज अकाउंट रखने वाले ग्राहकों के लिए ATM से जुड़ा एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 अक्टूबर 2026 से दूसरे बैंकों के ATM और ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन (ADWMs) पर मिलने वाले फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या आधी हो जाएगी। अभी ग्राहकों को हर महीने दूसरे बैंकों के ATM और ADWMs पर 10 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं। अक्टूबर से यह सीमा घटकर सिर्फ 5 ट्रांजैक्शन प्रति महीना रह जाएगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों ट्रांजैक्शन होंगे शामिल

नई व्यवस्था में 5 ट्रांजैक्शन की सीमा के अंदर फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल होंगे। यानी ATM से कैश निकालना ही नहीं, बल्कि बैलेंस चेक करना जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन भी इसी लिमिट में गिने जाएंगे। इसका मतलब है कि अगर कोई ग्राहक महीने में दूसरे बैंक के ATM से 3 बार पैसे निकालता है और 2 बार बैलेंस चेक करता है, तो उसके 5 फ्री ट्रांजैक्शन पूरे हो जाएंगे। इसके बाद किए गए ट्रांजैक्शन पर शुल्क देना होगा।

5 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद कितना चार्ज लगेगा?

SBI ने फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या कम की है, लेकिन फ्री लिमिट खत्म होने के बाद लगने वाले शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया है। दूसरे बैंक के ATM से पांच फ्री ट्रांजैक्शन के बाद कैश निकालने पर हर ट्रांजैक्शन के लिए ₹23 प्लस GST देना होगा। वहीं, बैलेंस चेक करने जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए ₹11 प्लस GST का चार्ज जारी रहेगा। यानी बैंक ने प्रति ट्रांजैक्शन शुल्क नहीं बढ़ाया है, लेकिन अब ग्राहक इन मौजूदा शुल्कों के दायरे में पहले आ सकते हैं।

एक उदाहरण से समझें

मान लीजिए कोई Salary Account ग्राहक एक महीने में दूसरे बैंकों के ATM से कुल 8 ट्रांजैक्शन करता है। अभी 10 ट्रांजैक्शन तक फ्री होने के कारण उसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ता। लेकिन 1 अक्टूबर के बाद सिर्फ 5 ट्रांजैक्शन फ्री होंगे। ऐसे में छठे से आठवें ट्रांजैक्शन पर संबंधित शुल्क लग सकता है।

किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

यह बदलाव खास तौर पर SBI Salary Package Account holders पर लागू होगा, जब वे अपने SBI डेबिट कार्ड का इस्तेमाल दूसरे बैंकों के ATM या ADWMs पर करेंगे। SBI के दूसरे प्रकार के खातों के लिए फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट और शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही, SBI के अपने ATM और ADWMs पर SBI डेबिट कार्ड से किए जाने वाले ट्रांजैक्शन की मौजूदा लिमिट और चार्ज में भी कोई बदलाव नहीं होगा।

Cardless Cash Withdrawal पर बदलाव नहीं

SBI की cardless cash withdrawal सुविधा इस बदलाव से प्रभावित नहीं होगी। SBI और दूसरे बैंकों के ATM/ADWMs पर कार्डलेस कैश निकालने की सुविधा फिलहाल बिना किसी ट्रांजैक्शन लिमिट के जारी रहेगी, जब तक बैंक की ओर से कोई नया निर्देश नहीं आता। इसलिए जिन Salary Account ग्राहकों को दूसरे बैंकों के ATM का नियमित इस्तेमाल करना पड़ता है, उन्हें 1 अक्टूबर से अपनी ATM ट्रांजैक्शन लिमिट पर नजर रखनी होगी।

अगला लेख