return to news
  1. RBI MPC Meeting Today: क्या आज बढ़ेगा Repo Rate? जानें RBI के फैसले से पहले पूरी तस्वीर

पर्सनल फाइनेंस

RBI MPC Meeting Today: क्या आज बढ़ेगा Repo Rate? जानें RBI के फैसले से पहले पूरी तस्वीर

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड October 07, 2026, 07:50 IST

सारांश

मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर बढ़ाई जाती है तो यह आरबीआई के नीतिगत रुख में बदलाव को दर्शाएगी। केंद्रीय बैंक ने 2025 में चार बार में कुल 1.25% की कटौती की थी। हालांकि, उसके बाद लंबे समय तक दरों को स्थिर रखा गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

RBI MPC Meeting: आज 10 बजे आएगा बड़ा फैसला, बढ़ेगा ब्याज या मिलेगी राहत? (Photo: Shutterstock)

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण महंगाई का दबाव बढ़ने के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों ने करीब साढ़े तीन साल बाद रेपो दर में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक खत्म होने के बाद आज सुबह 10 बजे नीतिगत निर्णयों की जानकारी देंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर बढ़ाई जाती है तो यह आरबीआई के नीतिगत रुख में बदलाव को दर्शाएगी। केंद्रीय बैंक ने 2025 में चार बार में कुल 1.25% की कटौती की थी। हालांकि, उसके बाद लंबे समय तक दरों को स्थिर रखा गया है। आरबीआई ने आखिरी बार फरवरी, 2023 में रेपो दर बढ़ाई थी। उस समय रेपो दर में 0.25% की बढ़ोतरी कर इसे 6.50% कर दिया गया था। फिलहाल रेपो दर 5.25% है।

पीटीआई के एक सर्वे में शामिल ज्यादातर एक्सपर्ट्स ने मौद्रिक समीक्षा में .25% की दर बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है। ज्यादातर एक्सपर्ट्स ने इसके साथ कड़ा नीतिगत रुख अपनाए जाने की भी संभावना जताई है, लेकिन नीतिगत रुख में बदलाव को लेकर उनकी राय बंटी हुई है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि दर में बढ़ोतरी होना तय है, जबकि कुछ का मानना है कि केंद्रीय बैंक तत्काल दर बढ़ाने से बच सकता है। सरकार ने आरबीआई को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई को 4% पर रखने का लक्ष्य दिया है, जिसमें 2% घट-बढ़ की गुंजाइश है। अगस्त में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% हो गई, जो जुलाई में 4.45% थी।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख