return to news
  1. पंजाब सरकार की Group-D कर्मचारियों के लिए खास योजना, गेहूं खरीदने के लिए मिलेगा बिना ब्याज का लोन

पर्सनल फाइनेंस

पंजाब सरकार की Group-D कर्मचारियों के लिए खास योजना, गेहूं खरीदने के लिए मिलेगा बिना ब्याज का लोन

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 22, 2026, 17:28 IST

सारांश

पंजाब सरकार हर योग्य कर्मचारी को कम से कम ₹10340 तक का लोन देगी। यह रकम इस हिसाब से तय की गई है कि एक परिवार औसतन 4 क्विंटल गेहूं इस्तेमाल करता है। यानी यह मदद सीधे जरूरी घरेलू खर्च को ध्यान में रखकर दी जा रही है।

 Harpal Singh Cheema

कर्मचारी इस लोन की राशि 29 मई 2026 तक सरकारी खजाने से ले सकते हैं।

पंजाब की Bhagwant Mann सरकार ने ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए एक खास योजना शुरू की है। वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने बताया कि योजना के तहत कर्मचारियों को गेहूं खरीदने के लिए बिना ब्याज का लोन दिया जाएगा, ताकि उनके घर के खाने-पीने की जरूरत आसानी से पूरी हो सके।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

₹10,340 तक का लोन

पंजाब सरकार हर योग्य कर्मचारी को कम से कम ₹10340 तक का लोन देगी। यह रकम इस हिसाब से तय की गई है कि एक परिवार औसतन 4 क्विंटल गेहूं इस्तेमाल करता है। यानी यह मदद सीधे जरूरी घरेलू खर्च को ध्यान में रखकर दी जा रही है।

कर्मचारी इस लोन की राशि 29 मई 2026 तक सरकारी खजाने से ले सकते हैं। इस योजना को लागू करने के लिए सरकार ने 2026-27 के बजट में ₹15 करोड़ का प्रावधान रखा है, ताकि सभी कर्मचारियों को समय पर लाभ मिल सके।

लोन वापस करने की क्या होगी प्रक्रिया

पंजाब सरकार ने लोन वापस करने की प्रक्रिया भी आसान रखी है। कर्मचारियों को यह पैसा एक साथ नहीं लौटाना होगा, बल्कि 8 महीने की किस्तों (EMI) में कटेगा। इसकी शुरुआत जून की सैलरी (जो जुलाई में मिलेगी) से होगी और पूरे साल के अंदर लोन पूरा चुका दिया जाएगा।

सरकार का कहना है कि कर्मचारियों की भलाई उनकी प्राथमिकता है और ऐसे कदम उनके आर्थिक बोझ को कम करने के लिए उठाए जा रहे हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख