return to news
  1. MP Ladli Behna Yojana के ₹1500 खाते में आए या नहीं? ऐसे चेक कर सकते हैं पेमेंट स्टेटस

पर्सनल फाइनेंस

MP Ladli Behna Yojana के ₹1500 खाते में आए या नहीं? ऐसे चेक कर सकते हैं पेमेंट स्टेटस

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 15, 2026, 14:53 IST

सारांश

सरकार ने जून 2023 में इस योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें अपनी जरूरतों के लिए आर्थिक मदद देना है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो आप घर बैठे पता लगा सकती हैं कि 41वीं किस्त का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं।

MP Ladli Behna Yojana

MP Ladli Behna Yojana: आप आधिकारिक पोर्टल पर भी आवेदन और भुगतान से जुड़ी जानकारी चेक कर सकती हैं।

मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने योजना की 41वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 14 अक्टूबर को 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1834 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह पैसा सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सरकार ने जून 2023 में इस योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें अपनी जरूरतों के लिए आर्थिक मदद देना है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो आप घर बैठे पता लगा सकती हैं कि 41वीं किस्त का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं।

कैसे चेक करें 1500 रुपये का पेमेंट स्टेटस?

लाड़ली बहना योजना की किस्त का पैसा खाते में आया है या नहीं, यह जानने के लिए सबसे पहले अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक करें। अगर आपके पास बैंक की पासबुक है, तो उसे अपडेट करवाकर भी पता लगा सकती हैं कि खाते में 1500 रुपये जमा हुए हैं या नहीं।

अगर आप मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करती हैं, तो बैंक की ऐप या वेबसाइट पर जाकर खाते की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देख सकती हैं। यहां आपको हाल में खाते में आए पैसों की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, बैंक की तरफ से भेजे गए एसएमएस को भी चेक करें। हालांकि, अगर आपके मोबाइल पर पैसे आने का मैसेज नहीं आया है, तो जरूरी नहीं कि खाते में पैसा नहीं पहुंचा हो।

आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी जानकारी हासिल कर सकती हैं। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं। यहां उपलब्ध लाभार्थी या आवेदन की स्थिति से जुड़े विकल्पों को देखें और मांगी गई जानकारी भरकर अपना स्टेटस चेक करें।

खाते में पैसा नहीं आया तो क्या करें?

अगर आपके खाते में 41वीं किस्त के 1500 रुपये नहीं दिख रहे हैं, तो सबसे पहले यह जांच लें कि योजना से जुड़ा आपका बैंक खाता सही है या नहीं। इसके बाद बैंक खाते की हाल की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखें। आप आधिकारिक पोर्टल पर भी आवेदन और भुगतान से जुड़ी जानकारी चेक कर सकती हैं।

अगर इसके बाद भी भुगतान की जानकारी नहीं मिलती है, तो अपने बैंक या संबंधित स्थानीय योजना कार्यालय से संपर्क करें। वहां आप खाते में पैसा नहीं आने की वजह और भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी ले सकती हैं।

ध्यान रखें कि सरकार की ओर से किस्त जारी किए जाने की घोषणा का मतलब यह नहीं है कि सभी लाभार्थियों के खाते में पैसा एक ही समय पर दिखाई देगा। इसलिए पैसा नहीं दिखने पर तुरंत यह न मानें कि आपकी किस्त रुक गई है।

अब तक योजना के तहत कितने रुपये ट्रांसफर हुए?

मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुताबिक, जून 2023 में योजना शुरू होने के बाद से अब तक लाभार्थी महिलाओं को 65,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में भी इस योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख