return to news
  1. रेपो रेट के बाद FD पर कहां मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज? HDFC, ICICI, PNB और बैंक ऑफ बड़ौदा की नई ब्याज दरें देखें

पर्सनल फाइनेंस

रेपो रेट के बाद FD पर कहां मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज? HDFC, ICICI, PNB और बैंक ऑफ बड़ौदा की नई ब्याज दरें देखें

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 14, 2026, 15:04 IST

सारांश

आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद प्रमुख बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। HDFC, ICICI, PNB और बैंक ऑफ बड़ौदा में आम ग्राहकों के साथ बुजुर्गों को अलग-अलग ब्याज मिल रहा है।

hdfc-icici-pnb-bob-latest-

देश के चार बड़े बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा अतिरिक्त फायदा।

आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद देश के बड़े बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। FD पर मिलने वाला रिटर्न बैंक, जमा अवधि और निवेशक की श्रेणी पर निर्भर करता है। चार प्रमुख बैंकों HDFC बैंक, ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने 3 करोड़ रुपये से कम की जमा पर आम ग्राहकों के साथ सीनियर और सुपर सीनियर नागरिकों के लिए नई ब्याज दरें पेश की हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HDFC बैंक की ब्याज दरें

HDFC बैंक में 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर दरें 19 अगस्त 2026 से प्रभावी हैं। बैंक आम ग्राहकों को 7 से 29 दिनों पर 2.75% और एक साल की जमा पर 6.25% ब्याज दे रहा है। 18 महीने से तीन साल की अवधि पर 6.45% और तीन साल एक दिन से चार साल सात महीने से कम पर सबसे ज्यादा 6.50% ब्याज मिल रहा है। इसके बाद पांच साल से 10 साल की जमा पर 6.15% रिटर्न है। वहीं सीनियर सिटीजन्स को अधिकतम 7.10% ब्याज मिल रहा है, हालांकि यह सुविधा एनआरआई ग्राहकों के लिए नहीं है।

ICICI बैंक की नई दरें

ICICI बैंक की नई दरें 13 अक्टूबर 2026 से लागू हैं। आम नागरिकों को 7 से 45 दिनों पर 2.75% और एक साल से 18 महीने से कम पर 6.25% ब्याज दिया जा रहा है। दो साल एक दिन से तीन साल पर 6.45% और तीन साल एक दिन से पांच साल की अवधि व टैक्स सेवर FD पर 6.50% ब्याज मिल रहा है। पांच से 10 साल की FD पर भी 6.50% रिटर्न तय है। वहीं सीनियर सिटीजन्स को तीन साल एक दिन से पांच साल की FD और टैक्स सेवर योजना पर सबसे अधिक 7.10% ब्याज दिया जा रहा है।

PNB में 7.40% तक का रिटर्न

पंजाब नेशनल बैंक की दरें 1 जून 2026 से लागू हैं। बैंक आम ग्राहकों को एक साल की FD पर 6.25% ब्याज दे रहा है। PNB की 444 दिनों वाली विशेष योजना में आम ग्राहकों को 6.60%, सीनियर सिटीजन्स को 7.10% और सुपर सीनियर नागरिकों को सबसे अधिक 7.40% ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा 666 दिनों की योजना पर आम ग्राहकों को 6.50%, सीनियर को 7% और सुपर सीनियर को 7.30% रिटर्न मिल रहा है। पांच से 10 साल की लंबी जमा पर आम ग्राहकों को 6% ब्याज मिलता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा का क्या है अपडेट?

बैंक ऑफ बड़ौदा में दरें 12 जून 2026 से प्रभावी हैं। बैंक आम ग्राहकों को 7 से 45 दिनों पर 3.50% और एक साल की जमा पर 6.25% ब्याज दे रहा है। तीन से पांच साल पर 6.30% ब्याज तय है। बैंक की 444 दिनों वाली बॉब स्क्वायर ड्राइव स्कीम में आम लोगों को 6.45%, सीनियर को 6.95% और सुपर सीनियर को 7.05% ब्याज मिल रहा है। वहीं 555 दिनों वाली बॉब गोल्डन गोल स्कीम में आम लोगों को 6.75%, सीनियर को 7.25% और सुपर सीनियर को 7.35% का जोरदार ब्याज दिया जा रहा है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख