return to news
  1. कमोडिटी के साथ इस खास सेक्टर पर बेस्ड ETF की जल्द होगी एंट्री, फंड हाउस ने सेबी को सौंपे पेपर्स, जानें डीटेल

पर्सनल फाइनेंस

कमोडिटी के साथ इस खास सेक्टर पर बेस्ड ETF की जल्द होगी एंट्री, फंड हाउस ने सेबी को सौंपे पेपर्स, जानें डीटेल

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 19, 2026, 17:58 IST

सारांश

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड जल्द ही कमोडिटी और केमिकल सेक्टर पर आधारित दो नए ईटीएफ लाने जा रहा है। इसके लिए फंड हाउस ने सेबी के पास ऑफर डॉक्यूमेंट जमा कर दिए हैं। दोनों ओपन-एंडेड स्कीमों का एनएफओ प्राइस 10 रुपये रखा गया है और इनमें कोई एंट्री या एग्जिट लोड नहीं लगेगा।

nifty-commodities-chemicals-etf

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने कमोडिटी और केमिकल सेक्टर से जुड़े दो नए ईटीएफ लाने के लिए सेबी के पास पेपर्स जमा किए हैं।

म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश करने वालों के लिए जल्द ही दो नए विकल्प आने वाले हैं। मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने कमोडिटी और केमिकल सेक्टर से जुड़े दो नए एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ETF लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए फंड हाउस ने सेबी के पास ऑफर डॉक्यूमेंट जमा कर दिए हैं। इन दोनों स्कीमों के नाम मोतीलाल ओसवाल निफ्टी कमोडिटीज ETF और मोतीलाल ओसवाल निफ्टी केमिकल्स ETF रखे गए हैं। दोनों ही स्कीमें ओपन-एंडेड होंगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मोतीलाल ओसवाल निफ्टी कमोडिटीज ETF की डीटेल

फंड हाउस की ओर से सेबी को दिए गए ऑफर डॉक्यूमेंट के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल निफ्टी कमोडिटीज ETF एक ओपन-एंडेड स्कीम होगी। न्यू फंड ऑफर यानी एनएफओ के दौरान इस स्कीम का प्राइस 10 रुपये रखा गया है। निवेशकों के लिए खास बात यह है कि इस स्कीम में एंट्री लोड और एग्जिट लोड पूरी तरह निल रहेगा। इसके अलावा यह स्कीम निवेश के लिए किसी भी तरह के प्लान या ऑप्शन की पेशकश नहीं करती है।

इस ETF के जरिए फंड हाउस ने कम से कम 5 करोड़ रुपये का मिनिमम टारगेट अमाउंट जुटाने का लक्ष्य रखा है। अगर कोई निवेशक इस एनएफओ में पैसा लगाना चाहता है, तो उसे कम से कम 1 यूनिट के राउंड लॉट में आवेदन करना होगा। इसके बाद निवेशक 1 यूनिट के मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य उन सिक्योरिटीज के कुल रिटर्न के करीब रिटर्न देना है, जो निफ्टी कमोडिटीज टोटल रिटर्न इंडेक्स में शामिल हैं। स्कीम के परफॉर्मेंस को भी निफ्टी कमोडिटीज टोटल रिटर्न इंडेक्स के मुकाबले बेंचमार्क किया जाएगा।

मोतीलाल ओसवाल निफ्टी केमिकल्स ETF के नियम

कमोडिटी सेक्टर के साथ ही मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने केमिकल सेक्टर के लिए भी मोतीलाल ओसवाल निफ्टी केमिकल्स ETF का ऑफर डॉक्यूमेंट सेबी के पास दाखिल किया है। यह भी एक ओपन-एंडेड स्कीम होगी, जिसका एनएफओ प्राइस 10 रुपये तय किया गया है। पहली स्कीम की तरह ही इस ETF में भी एंट्री लोड और एग्जिट लोड निल रहेगा। साथ ही यह स्कीम भी निवेशकों को निवेश के लिए कोई प्लान या ऑप्शन ऑफर नहीं करेगी।

मोतीलाल ओसवाल निफ्टी केमिकल्स ETF में भी मिनिमम टारगेट अमाउंट 5 करोड़ रुपये रखा गया है। इस स्कीम में न्यूनतम आवेदन 1 यूनिट के राउंड लॉट और उसके मल्टीपल में किया जा सकेगा। निवेश के उद्देश्य की बात करें तो यह स्कीम निफ्टी केमिकल्स इंडेक्स में शामिल सिक्योरिटीज के कुल रिटर्न के अनुरूप रिटर्न देने की कोशिश करेगी। वहीं इस स्कीम के परफॉर्मेंस को निफ्टी केमिकल्स टोटल रिटर्न इंडेक्स के आधार पर मापा जाएगा।

सेबी के पास जमा किए गए पेपर्स से साफ है कि मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने इन दोनों ETF के नियम और शर्तें एक जैसी रखी हैं। दोनों स्कीमों में एनएफओ के समय 10 रुपये के प्राइस पर यूनिट मिलेगी और न्यूनतम 1 यूनिट के लॉट से आवेदन की शुरुआत की जा सकेगी। दोनों स्कीमों का मिनिमम टारगेट अमाउंट 5 करोड़ रुपये है और दोनों में ही एंट्री या एग्जिट लोड नहीं लगेगा। फर्क केवल इतना है कि एक स्कीम कमोडिटी इंडेक्स को ट्रैक करेगी, जबकि दूसरी स्कीम केमिकल इंडेक्स के हिसाब से रिटर्न देने पर फोकस करेगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories