return to news
  1. डिफेंस से लेकर फ्लेक्सी कैप तक, तीन फंड हाउस ला रहे नए म्यूचुअल फंड स्कीम, नोट कर लें डीटेल

पर्सनल फाइनेंस

डिफेंस से लेकर फ्लेक्सी कैप तक, तीन फंड हाउस ला रहे नए म्यूचुअल फंड स्कीम, नोट कर लें डीटेल

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 19, 2026, 18:59 IST

सारांश

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए जल्द ही तीन नए विकल्प खुलने वाले हैं। कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड, कार्नेलियन म्यूचुअल फंड और द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने अपनी नई स्कीमों के लिए सेबी के पास ऑफर डॉक्यूमेंट जमा कर दिए हैं।

new-mutual-fund-launches-kotak-defence-carnelian-

तीन अलग-अलग म्यूचुअल फंड हाउस नया फंड लेकर आ रहे हैं।

म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश करने वालों के लिए जल्द ही तीन नई स्कीमों के विकल्प खुलने वाले हैं। अलग-अलग कैटेगरी की इन स्कीमों के लिए तीन फंड हाउस ने सेबी के पास ऑफर डॉक्यूमेंट जमा कर दिए हैं। इनमें डिफेंस सेक्टर पर आधारित फंड के साथ ही फ्लेक्सी कैप फंड और हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड शामिल हैं। खास बात यह है कि इन तीनों स्कीमों का न्यू फंड ऑफर यानी NFO प्राइस 10 रुपये रखा गया है और तीनों का मिनिमम टारगेट अमाउंट 10 करोड़ रुपये तय किया गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड का नया डिफेंस फंड

कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने कोटक डिफेंस फंड लाने के लिए सेबी को ऑफर डॉक्यूमेंट सौंपा है। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम होगी। इसका उद्देश्य डिफेंस और इससे जुड़े सेक्टर की कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से जुड़े सिक्योरिटीज में प्रमुख रूप से निवेश कर लॉन्ग टर्म कैपिटल एप्रिसिएशन देना है। एनएफओ के दौरान इसका प्राइस 10 रुपये होगा और इसमें ग्रोथ तथा आईडीसीडब्ल्यू ऑप्शन मिलेंगे।

इस स्कीम में कम से कम 1,000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में आवेदन किया जा सकेगा। इसमें एंट्री लोड निल रहेगा। अलॉटमेंट की तारीख से 90 दिनों के भीतर यूनिट रिडीम या स्विच आउट करने पर 0.5% एग्जिट लोड लगेगा, जबकि 90 दिन या उसके बाद ऐसा करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके परफॉर्मेंस को निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स टीआरआई से बेंचमार्क किया जाएगा।

कार्नेलियन म्यूचुअल फंड ला रहा फ्लेक्सी कैप फंड

कार्नेलियन म्यूचुअल फंड ने कार्नेलियन फ्लेक्सी कैप फंड के लिए सेबी के पास पेपर्स दाखिल किए हैं। यह एक ओपन-एंडेड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड होगा। इसका लक्ष्य अलग-अलग मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करके लॉन्ग टर्म कैपिटल एप्रिसिएशन हासिल करना है। इसका NFO प्राइस भी 10 रुपये रखा गया है और यह ग्रोथ तथा आईडीसीडब्ल्यू ऑप्शन ऑफर करेगी।

निवेशक इस स्कीम में कम से कम 500 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में पैसा लगा सकेंगे। इसमें एंट्री लोड निल रहेगा। अलॉटमेंट की तारीख से 90 दिनों के अंदर रिडीम करने पर 1% एग्जिट लोड लगेगा, जबकि 90 दिनों के बाद यह निल रहेगा। कार्नेलियन म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीमों के बीच स्विच करने पर भी एग्जिट लोड नहीं लगेगा। इसका बेंचमार्क निफ्टी 500 टीआरआई होगा।

द वेल्थ कंपनी का हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड

द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने डब्ल्यूएसआईएफ हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड के लिए सेबी को ऑफर डॉक्यूमेंट सौंपा है। यह एक इंटरवल इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटजी स्कीम है। इसका उद्देश्य इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए पूंजी बढ़ाना तथा आर्बिट्राज, डेरिवेटिव्स स्ट्रेटजी और फिक्स्ड इनकम निवेश से इनकम जेनरेट करना है। इसका NFO प्राइस 10 रुपये होगा और इसमें एंट्री तथा एग्जिट लोड दोनों निल रहेंगे।

बाकी दोनों स्कीमों के मुकाबले इसमें न्यूनतम निवेश की राशि काफी ज्यादा रखी गई है। इस स्कीम में कम से कम 10,00,000 रुपये और उसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में आवेदन करना होगा। इसमें भी ग्रोथ और आईडीसीडब्ल्यू ऑप्शन उपलब्ध रहेंगे। इसके परफॉर्मेंस को निफ्टी 50 हाइब्रिड कंपोजिट डेट 50:50 इंडेक्स TRI से बेंचमार्क किया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories